चंडीगढ़ : पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ : पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट


मोगाः 15 अगस्त के पर्व को लेकर जहा पूरे देश में तिरंगा फहराने के प्रोग्राम किए जा रहे है। वही मोगा में भी 15 अगस्त के प्रोग्राम को शांति पूर्वक मनाने के लिए मोगा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है और शहर के चारो और नाका बंदी कर जांच की जा रही है। प्रोग्राम स्थल पर भी पूरी सुरक्षा बनाई गई है, ताकि प्रोग्राम को शांति पूर्वक करवाया जा सके। जिसे लेकर मोगा के एस.एस.पी ने प्रोग्राम स्थल पर जायजा लेने के बाद मीडिया से बात चीत की।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर दो युवकों ने महिला से करीब 6 महीने तक गैंगरेप किया। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने जब विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
मामला करारी थाना इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह एक समूह संस्था चलाती है। 6 महीने पहले उसकी मुलाकात कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव के रहने वाले अजय प्रकाश और उसके साथी शिव कुमार से हुई थी। दोनों ने कहा, हम लोग की शासन में अच्छी पकड़ है। तुम गरीब महिला हो, हम तुम्हारी मदद करेंगे और तुम्हें सरकारी नौकरी दिला देंगे।
इसके बाद अजय प्रकाश ने कहा कि मेरा मकान तेजमती अस्पताल के सामने है, जहां हर अधिकारी आते रहते हैं। तुम घर चलो, हम अच्छी सरकारी नौकरी दिला देंगे। वह दोनों के झांसे में आकर उसके साथ चली गई। वहां पहुंचने के बाद दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। फिर दोनों 6 महीनों तक नौकरी दिलाने के बहाने गैंगरेप करते रहे। इसी बीच महिला आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि कई दिनों से वो लोग नहीं आए हैं।
वहां किसी ने बताया कि यह घर अजय का नहीं है, बल्कि उसकी बहन का मकान है। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना मंझनपुर में एक एफआईआर दर्ज की है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसको सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर गैंगरेप किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। इसमें जो भी साक्ष्य पाए जाएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्लीः मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक हाई-लेवल वॉर्निंग जारी है। ये वॉर्निंग एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन में मिली खामियों को लेकर जारी किया गया है। इन वर्जन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 भी शामिल है।
इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स डिवाइसेज को अटैक कर सकते हैं और संवेदनशील जानकारियां भी चुरा सकते हैं। एक ऑफिशियल नोट में कहा गया है कि एंड्रॉयड में कई खामियां के बारे में जानकारी मिली है। इन खामियों का फायदा अटैकर्स संवेदनशील जानकारियों को इक्ट्ठा करने और टारगेटेड सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं।
उजागर की गई सभी कमजोरियों की लिस्ट:






चंडीगढ़ : चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अकाली दल को बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलबीर गिल 18 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो सकते है। तलबीर गिल बिक्रम सिंह मजीठिया के दाहिने हाथ रहे हैं।
उन्होंने अकाली दल की अपर की ओर से अमृतसर के दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से बातचीत के सारे रास्ते बंद होने पर तलबीर सिंह ने यह फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात भी कर ली हुई है। 18 अगस्त को अमृतसर दक्षिणी हलके में एक बड़ी सभा होगी। तलबीर गिल बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में शामिल हो सकते है।