Blog

  • ਪੰਜਾਬ: 26 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 26 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਤਲਵਾੜਾ  ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ  ਫਤਿਹਪੁਰ ਜੰਗਲ ਵਿੱਚ ਇੱਕ 26 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸੋਰਵ ਠਾਕੁਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ। ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਸ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ ਸਮੇਂ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਜੰਗਲ ‘ਚ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਜੰਗਲ ਚ  ਲਾਸ਼ ਪਈ ਹੈ। ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਤਲਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲੈ ਕੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ BBMB  ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਵਾਰਸਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ’ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल

    अमृतसर : तरनतारन के खेमकरण के नवां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग जमीनी विवाद को लेकर हुई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस हादसे दौरान 2 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस घटना जांच करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक हाथ में राइफल है और फायरिंग कर रहा है।

  • पंजाबः बारिश में मकानों की गिरी छतें, देखें वीडियो

    पंजाबः बारिश में मकानों की गिरी छतें, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः आसमान में छाए हुए घने बादल और हो रही तेज मूसलाधार बारिश जिले मेें लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है। दरअसल, सतलुज के किनारे पर बसा हुआ यह जिला है। जहां मूसलाधार बारिश में जिले के सरहदी गांव में कई गरीब परिवारों के घरों की छते गिर गई और यह लोग छत के नीचे बैठकर इस मूसलाधार बारिश से अपना बचाव कर रहे थे कि अचानक उनके घर की छत गिर गई और सब कुछ तहस-नहस हो गया। आसपास के लोगों को पता लगने के बाद लोगों ने इन परिवारों को दबे हुए मलबे से बाहर निकाला है। वहीं दूसरे कच्चे मकानों वाले परिवारों को भी उनके मकानों की चिंता सताने लगी है। 

    गांव वासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह गरीब परिवार मजदूरी करने के लिए घर से गया हुआ था और इनके बच्चे घर पर अकेले थे। जब बारिश हुई तो इनको अपने बच्चों की चिंता सताने लगी। जिसके चलते वह घर आए ही थे कि उनके घर की छतें गिर गई। गनीमत यह रही कि तेज बारिश को देख कर इन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चे समय रहते घर से बाहर निकाल दिए थे। नहीं तो कोई जानी नुकसान हो सकता था।

    इन लोगों का मकान गिरने के बाद दूसरे कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को भी चिंता सताने लगी है कि अगर और बारिश होती है तो उनका भी मकान इस तरह से ना गिर जाए। क्योंकि उनकी घर की छत भी इस बारिशों के कारण गिरने वाली हो गई है।

  • बीर सुपूतों ने शहीदी देकर कारगिल युद्ध जीता, उन्हें कोटि कोटि नमन

    बीर सुपूतों ने शहीदी देकर कारगिल युद्ध जीता, उन्हें कोटि कोटि नमन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल द्वारा भूतपूर्व सैनिक/ अध्यापकों को सम्मानित किया गया इसमें प्रधानाचार्य महोदय तथा भूतपूर्व सैनिक अध्यापकों ने कारगिल लड़ाई के दौरान अपनी सेवाओं के अनुभवों को भी एनएसएस ब्लंटियर्स के साथ सांझा किया उन्होंने बताया की भारतीय सैनिक सीमा पर अपने कर्तव्य निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं  उनके त्याग और बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए । जिस पर हमें गर्व है। 
     देश की आन ब भारत माता और तिरंगे की रक्षा की बात आती है। तो देश के 140 करोड़ नागरिक भारत माता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन देश में कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। जो कि हमारे सैनिकों द्वारा उनकी बहादुरी, शौर्य व अदम्य साहस की याद दिलाता है। यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण युद्धों में से एक था, यह युद्ध 3 मई, 1999 को शुरू हुआ था और 26 जुलाई, 1999 को युद्ध के खत्म होने की घोषणा हो गई थी। ऐसे में हम 26 जुलाई 2023 को भारत देश में 24वां कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाने जा रहे है।
    कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच दो महीने तक चलने वाला एक प्रमुख सैन्य संघर्ष था। ये युद्ध 3 मई को भारत के जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। संघर्ष तब शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सैनिकों और आतंक वादियों ने भारतीय प्रशासित क्षेत्र में घुसपैठ की और नियंत्रण रेखा (LOC) के साथ कई रणनीतिक पहाड़ी ऊंचाइयों पर कब्जा कर लिया था। कारगिल में स्थानीय चरवाहे भारतीय सेना को क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों के बारे में सचेत करते हैं। भारतीय सेना के जवानों को इलाके में गश्त के लिए भेजा इस दौरान पांच अधिकारियों को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था, भारतीय सेना ने क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कश्मीर से अपने सैनिकों को  कारगिल  में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कब्जा किए गए इलाके के लिए’ऑपरेशन विजय’ शुरू किया।
    भारतीय वायु सेना (IAF) ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ शुरू किया और पाकिस्तानी ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए।भारतीय वायुसेना के तीन विमान मिग-21, मिग-27 और एमआई-17 को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। उस समय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ “युद्ध जैसी स्थिति” की घोषणा की। पाकिस्तान ने कश्मीर और लद्दाख में नेशनल हाईवे-1 पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। भारत ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों से बरामद दस्तावेज जारी किए, जो आधिकारिक तौर पर युद्ध में पाकिस्तान की सीधे तौर पर भागीदारी की पुष्टि करते थे।भारतीय सेना ने बटालिक सेक्टर में दो महत्वपूर्ण ठिकानों पर कब्जा कर लिया था।पाकिस्तान ने जाट रेजिमेंट से भारतीय सैनिकों के 6 क्षत-विक्षत शव लौटाए।भारत ने घुसपैठ में पाकिस्तानी सेना के शामिल होने का एक और सुबूत जारी किया, जो पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ और सीजीएस लेफ्टिनेंट जनरल अजीज खान के बीच इंटरसेप्ट की गई बातचीत थी। उन्होंने कहा कि  भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल का दौरा किया और सैनिकों को संबोधित किया।भारतीय सेना ने टोलोलिंग हाइट्स पर दोबारा कब्जा कर लिया था।
    पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया।तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कारगिल से सभी पाकिस्तानी सैनिकों और अनियमित बलों को तत्काल वापस बुलाने के लिए मजबूर किया। पाकिस्तान की संघीय सरकार के दबाव में पाकिस्तान की सेनाएं भारत प्रशासित कश्मीर से पीछे हट गईं। 14 जुलाई 1999 पीएम वाजपेयी ने ‘ऑपरेशन विजय’ को सफल घोषित किया और पाकिस्तान के साथ बातचीत की शर्तें तय की। 26 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित कर दिया गया ।भारतीय सेनाएं विजयी हुई थी।  कारगिल युद्ध मे शहीदी देने बाले कारगिल योद्धाओं को शत शत नमन करते है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान लेखराज एवं अन्य सदस्य एनएसएस के छात्र बा छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ विशेष रुप से उपस्थित रहा
  • पंजाबः बारिश के कारण मकान की छत गिरने से व्यक्ति की मौत

    पंजाबः बारिश के कारण मकान की छत गिरने से व्यक्ति की मौत

    मानसाः सरदूलगढ़ के गांव साधुवाला में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, 85 साल का यह शख्स अपने कमरे में लेटा हुआ था और अचानक छत गिरने से यह हादसा हुआ। मृतक बुजुर्ग की पहचान अजैब सिंह के रूप में हुई है और उनकी उम्र करीब 85 साल थी

    सरदूलगढ़ का साधुवाला गांव घग्गर नदी के पानी से प्रभावित हुआ है, लेकिन गांव के बीच के घर अभी तक पानी से प्रभावित नहीं हुए थे, लेकिन बीते दिन देर शाम की भारी बारिश ने कई घरों को तबाह कर दिया। इसी बीच एक घर की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के वारिसों और ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया तो अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे आगे रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गयी। 

    बता दें कि मानसा जिले में घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने से लगातार तबाही मची हुई है। इस दौरान मानसा जिले के करीब 10 से 12 गांव घग्गर की चपेट में आ गए थे और कई बार सरदूलगढ़ भी टूट गया था। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मानसा जिले के लिए राहत भरी खबर यह है कि यहां मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

  • बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए करोड़ो रूपये स्वीकृत – उपायुक्त

    बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए करोड़ो रूपये स्वीकृत – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित:  गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा से प्रभावित जिला के लोगों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला ऊना के जिन घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके घरों की सुरक्षा दीवारों को मनरेगा के अंतर्गत करवाने की पहल की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। 
    उन्होंने बताया कि जिला ऊना में मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 3613.43239 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत अंब ब्लॉक के तहत कुल 515 कार्यों पर 502.26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। बंगाणा ब्लॉक के तहत कुल 2002 कार्यों पर 1947.65 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे जिसके तहत बंगाणा ब्लॉक के 1948 कार्याें पर 1781.70 लाख रूपये तथा लोक निर्माण विभाग के वृत्त जोल में 4 कार्यों के लिए 16.95 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया गगरेट ब्लॉक के तहत रिटेनिंग वाल के 374 कार्यों के लिए 187 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरोली ब्लॉक के अंतर्गत 672 कार्याें के लिए 658.70 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऊना ब्लॉक में कुल 377 कार्यों के लिए 317.815 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। 
  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का निधन

    लुधियाना : जिले से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वेटरन लीडर एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास का आज देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी कि 28 जुलाई को 11:30 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया जाएगा। 

  • पंजाबः जहरीली गैस चढ़ने से सफाई कर्मी बेहोश

    पंजाबः जहरीली गैस चढ़ने से सफाई कर्मी बेहोश

    लहरागागाः पंजाब में गैस रिसाव होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला संगरूर के लहरागागा से सामने आया है। दरअसल, सीवरेज टैंक की सफाई करने के कारण जहरीली गैस चढ़ने से 1 सफाई कर्मी की मौत जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 वाटर वर्कस के नजदीक सीवरेज की सफाई के लिए सीवरेज के मेन होल में घुसे सफाई सेवक सुखविंदर सिंह हैपी को गैस चढ़ गई, जिसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य सफाई वर्कर सोनू सीवरेज में उतर गया और बेहोश हो गय़ा। इसके बाद एक और वाटर सप्लाई पर काम करते  प्रमोद कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो गैस चढ़ने के कारण वह भी सीवरेज में गिर गया। 

    तीन मजदूरों के बेहोश होने के कारण हाहाकार मच गई। तुरंत कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सुखविंदर सिंह हैपी को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद कुमार और सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद सफाई कर्मियों में गुस्सा और रोष पाया जा रहा है।

  • Jaguar  ने पहले बाइक, फिर 3 छात्राओं को मारी टक्कर, देखें CCTV

    Jaguar ने पहले बाइक, फिर 3 छात्राओं को मारी टक्कर, देखें CCTV

    रायचूर: कर्नाटक के रायचूर में हादसे का एक हैरान करने वाला वीडियो आया। यहां तेज रफ्तार जगुआर कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इनमें 3 लड़कियां और एक युवक शामिल था। पुलिस के मुताबिक, टक्कर में एक लड़की उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरी। वहीं, दूसरी लड़की सड़क किनारे गिर गई। अच्छी बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं।

    यह हादसा 18 जुलाई को हुआ, लेकिन इसका फुटेज अब सामने आया। पास की दुकान में लगे CCTV में यह रिकॉर्ड हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायचूर में श्रीराम मंदिर के पास एक बाइक सवार ने अचानक से यू-टर्न लिया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जगुआर कार पहले बाइक से टकराई फिर सड़क किनारे पैदल जा रही 3 लड़कियों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर घायलों की मदद करने की बजाय मौके से फरार हो गया। हादसे में दो स्टूडेंट्स और बाइक ड्राइवर को चोटें आईं।

    कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। कर्नाटक के ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल आलोक कुमार ने बताया कि कार ड्राइवर और बाइक राइडर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।

  • पंजाबः सीएम मान का घर घेरने पहुंचे यूथ अकाली दल और पुलिस में हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान का घर घेरने पहुंचे यूथ अकाली दल और पुलिस में हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूथ अकाली दल द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे की मांग को प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान यूथ अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

    पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अकाली कार्यकर्ताओं को वहीं रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया। इसके चलते प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है और धरना शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री को मांग पत्र देने पर अड़े हैं।उन्होंने कहा कि या तो 25 सदस्यों का जत्था मुख्यमंत्री के पास मांग पत्र देने जाएगा या फिर सरकार का कोई प्रतिनिधि यहां आकर मांग पत्र ले जाएं।