Home Punjab>Firozpur पंजाब: इस जिले मे पराली के डंप को लगी भयानक आग, देखे वीडियो

पंजाब: इस जिले मे पराली के डंप को लगी भयानक आग, देखे वीडियो

0

कोटकपूरा: मोगा रोड पर पराली की गांठों के डंप मे भयानक आग लगने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि यह आग बिजली की तारों की स्पार्किग से लगी है। फायर बिग्रेड की गाडियों व सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। 

बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह मोगा रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि आग की लपटों से निकलता धुआँ दूर- दूर तक फेल गया है। जिसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड और फरीदकोट के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर बचाव कार्य के प्रयास करने के निर्देश दिए।

आग इतनी भयानक लगी है कि जिसे देख प्रशासन ने फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here