Home Punjab>Firozpur Punjab News : पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News : पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News : पैसों के लेनदेन को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुर : दो पक्षों में पैसों के लेनदेन के लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान गोलियां भी चली है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर झूठा पर्चा और हमला करने के आरोप लगाए। पीड़ित पक्ष के शिंदा सिंह और दीवान सिंह ने बताया कि बलकार सिंह से 6 लाख रुपए का लेन देन था।


इसी को लेकर कई बार पंचायत में भी पैसों के लेकर बात हो चुकी है। लेकिन बलकार सिंह ने पैसे नही दिए। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब वह दूसरे पक्ष के बलकार सिंह के घर पर पैसे लेने गए तो उसने गोलियां चला दी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर घायल है, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष ने कहा कि उन पर झूठे पर्चा लगवाया गया है। पुलिस ने बिना जांच के हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई और कहा कि हमारे ऊपर जो झूठा मुकदमा दर्ज है उसकी जांच है की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here