Home Punjab>Firozpur Punjab: Toll Plaza को हटाने पहुंचे किसान, मौके पर पहुंचा प्रशासन, देखें वीडियो

Punjab: Toll Plaza को हटाने पहुंचे किसान, मौके पर पहुंचा प्रशासन, देखें वीडियो

0
Punjab: Toll Plaza को हटाने पहुंचे किसान, मौके पर पहुंचा प्रशासन, देखें वीडियो

बठिंडाः घुम्मन कलां गांव के पास बने टोल प्लाजा को हटाने को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर और किसान संगठन सुबह से ही टोल प्लाजा पर इक्ट्ठा होना शुरू हो गए थे। जिसके बाद किसान संगठनों ने जेसीबी की मदद से टोल प्लाजा को तोड़ना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने किसानों को आश्वासन देकर काम रुकवा दिया।

किसानों का कहना है कि नजायज तौर पर इस टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था। प्रशासन से कई बार इस टोल को हटाने की मांग कर चुके थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके विरोध में यह कार्रवाई की गई है। किसानों ने बताया कि आज उनकी तरफ से टोल पर बनाए गए रिहायशी कमरों को तोड़ा गया है। यह कमरे नशेड़ियों का अड्डा बन चुके थे। इसलिए इन्हें तोड़ा गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के चलते कई लोग हादसे का शिकार हो चुके है, कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। किसान संगठनों ने बताया कि प्रशासन ने हमें सोमवार तक का समय दिया है, अगर सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह दोबारा टोल प्लाजा को तोड़ना शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here