Home Punjab>Firozpur Punjab News: 2 किलो ICE, 10 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 2 किलो ICE, 10 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 किलो ICE, 10 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहित के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन और 2 किलो आईस जब्त की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपî हथियारों की तस्करी भी करते थे। आरोपियों के कब्जे से एक तुर्की मेड पिस्टल भी बरामद हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी फिरोज़पुर स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सीआईए फिरोज़पुर को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम नाम का एक व्यक्ति हेरोइन का कारोबार करता है और उसके पास बड़ी मात्रा में हेरोइन रखी हुई है तथा वह आगे सप्लाई करने वाला है। तत्क्षण कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने छापेमारी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से 10 किलो 125 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि उसके सीमा-पार नशा तस्करों से संबंध हैं और वह ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से नशा मंगाकर आगे सप्लाई करता था।

इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक आइस ड्रग और असलहा बेचने का कारोबार करते हैं। जब पुलिस ने कार्रवाई की तो जसवंत कुमार और सुमित कुमार नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2 किलो आइस ड्रग और एक तुर्की मेड पिस्टल बरामद हुई। ये दोनों नशे के साथ-साथ हथियारों का भी कारोबार करते थे। आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं कि ये ड्रग कहाँ से लाते थे और जो अवैध हथियार हैं वे कहाँ से लाकर कहां बेचते थे, इसकी पूरी जांच की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here