Home Punjab>Firozpur Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव अलीके से सामने आया है, जहां में दो पक्षों में हुए विवाद में गोलियां चलाई गई। इस घटना में गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पहले दोनों पक्षों द्वारा जमकर ईंट-पत्थर से हमला किया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलाई गई।

इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पैसे के मामलो को लेकर गांव अलीके में दो पक्षों में विवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है और घटना में घायल हुए दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएगे। घटना में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने कहा 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर मामला उनके ध्यान में आया है। वहीं घायलों को गोली लगने के मामले में डीएसपी ने कहा कि अभी डॉक्टरों से बात करने के बाद ही पता लगेगा कि दोनों घायल व्यक्तियों को गोली लगी है या फिर ईंट-पत्थर लगने से वह घायल हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here