Home Punjab>Firozpur Punjab News: नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े को लगी आग, वाहन जलकर राख

Punjab News: नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े को लगी आग, वाहन जलकर राख

0
Punjab News: नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े को लगी आग, वाहन जलकर राख

फिरोजपुरः जिले के मल्लांवाला नगर पंचायत के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के बाहर पड़े कूड़े में आग लगी, जिसने कुछ ही समय में पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से अंदर खड़ी ट्रालियां और रिक्शे जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर मौजूद चौकीदार बाबू राम ने बताया कि आग रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच लगी थी। उन्होंने तुरंत सफाई सेवकों और नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों को फोन कर सूचना दी।

जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाबू राम और स्थानीय प्रधान सफाई सेवक चंद्र मोहन चंदू के अनुसार जीरा से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में स्थानीय प्रधान सफाई सेवक चंद्र मोहन चंदू ने बताया कि चौकीदार द्वारा भी यह आशंका जताई गई है कि यह घटना किसी शरारती तत्व की करतूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब नगर पंचायत के अधिकारी पहुंचेंगे तो सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जाएगी, जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here