Home Punjab>Firozpur Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

0
Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में उस समय भगदड़ मच गई, जब आग बुझाने वाले सिलेंडर से अचानक गैस लीक हो गई। प्रसव के लिए बनी वार्ड में आई महिलाओं को आपातस्थिति में बाहर निकलना पड़ा। बताया जाता है कि आज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया कि अस्पताल के अंदर गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा है।

इस अफरा-तफरी में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाएं और प्रसव के बाद की महिलाएं अपने नवजात बच्चों को उठा कर अपनी जान बचाने के लिए वार्ड से बाहर भागीं। इस दौरान किसी की किसी ने परवाह नहीं की, हर किसी ने अपनी जान को प्राथमिकता दी। अंत में अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उस आग बुझाने वाले सिलेंडर को बाहर निकालकर नियंत्रण में कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here