Home Punjab>Firozpur Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर–फाजिल्का जीटी रोड पर नई किले के नजदीक एक भयानक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरु हरसहाये के गुरु करम सिंह बस्ती के रहने वाले पति‑पत्नी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल पति‑पत्नी किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे नई किले के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार बेकाबू होकर सीधे मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि मोटरसाइकिल दूर जा गिर गई और दोनों पति‑पत्नी सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा‑तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत सहायता शुरू की। लोगों ने तुरन्त एम्बुलेंस को सूचित किया। जिसके बाद दोनों घायलो को नज़दीकी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here