Blog

  • Punjab : Train हादसे के बाद 51 ट्रेनें हुई प्रभावित, कुछ ट्रेन कैंसिल, कई के रूट डायवर्ट

    अंबाला : फतेहगढ़ साहिब में साधुगढ़ और सरहिंद के बीच रविवार सुबह 4 बजे हुए ट्रेन हादसे के बाद उत्तर रेलवे ने कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। लुधियाना का 94178-83569, जालंधर 81461-39614,अमृतसर 74969-66206, पठानकोट 94637-44690 व जम्मू तवी के 019124-70116 नंबर पर जानकारी ली जा सकती है। ट्रेन हादसे में 51 ट्रेन प्रभावित हुई है, जिनकी रेलवे ने जानकारी भी साझा की है। रेलवे के मुताबिक राजपुरा, पटियाला और धुरी से ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    कुछ अन्य ट्रेनों को भी चंडीगढ़ के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सरहिंद स्टेशन पर कोयले से भरी गाड़ी खड़ी थी, जिसे रोपड़ भेजा जाना था। इसी ट्रैक पर पीछे से एक अन्य कोयले से भरी गाड़ी आई,जिसकी टक्कर पहले से खड़ी कोयले की मालगाड़ी के साथ पीछे से हुई। इससे मालगाड़ी का इंजन पलट गया।

    इसी बीच कोलकाता-अमृतसर स्पेशल समर एक्सप्रेस (04681) अंबाला से लुधियाना की तरफ जाने के लिए निकली। जब यह ट्रेन न्यू सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची तो इसकी रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान 2 मालगाड़ियों की टक्कर हुई। टक्कर लगने के बाद जब इंजन पलटा तो वह पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया समेत अन्य रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं।

  • तेज रफ्तार कार खड़े हाइवा से टकराई, 3 की मौ’त, 2 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार कार खड़े हाइवा से टकराई, 3 की मौ’त, 2 की हालत गंभीर

    औरंगाबाद : सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार से 5 दोस्त वाटर पार्क जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े हाइवा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक का शव गाड़ी में ही फंसा रह गया। हादसा नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर शनिवार को हुआ। इस हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान सन्नी और सोनू के तौर पर हुई है। जबकि एक युवक राजा की मौत देर शाम अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 2 अन्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार 140 से 150 किमी प्रति घंटे थी। हाई स्पीड होने के कारण हादसा इतना भयावह हो गया। जानकारी के अनुसार सभी युवक रोहतास के डेयरी के कचौड़ी गली के रहने वाले हैं। घायलों और मरने वालों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। कार में सवार सभी युवक वाटर पार्क गए थे और वहां से वापस लौटने के दौरान घटना हो गई। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को सभी दोस्त घर से कार में सवार होकर औरंगाबाद के चतरा मोड़ के पास स्थित वाटर पार्क घूमने के लिए निकले थे। वाटर पार्क से घर लौट रहे थे। इस दौरान क्षत्रिय नगर के पास एनएच 19 पर कार हाइवा से टकरा गई। कार की स्पीड 140 -150 के बीच थी। इस वजह से वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • Jalandhar : Mla Sheetal Angural के सोशल मीडिया अकाउंट से हटा ‘ मोदी का परिवार ‘ 

    Jalandhar : Mla Sheetal Angural के सोशल मीडिया अकाउंट से हटा ‘ मोदी का परिवार ‘ 

    पद से इस्तीफे पर कल chandigarh secterait  में होगी सुनवाई

    जालंधर (ENS):  आप पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब  उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव खत्म होते ही अंगुराल ने भाजपा से किनारा कर लिया था।

    विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा 3 जून को शीतल अंगुराल को MLA पद से दिए गए इस्तीफे पर चंडीगढ़ secterait मे पेश होने के लिए पात्र जारी किया है। लेकिन उससे पहले ही अंगुराल ने खुद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दिया है।

    विधायक के भाई राजन अंगुराल ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें जय भाजपा और तय भाजपा लिखा है। बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायक अंगुराल ने बीजेपी जॉइंन कर ली थी और अगले ही दिन विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना त्याग पत्र भेज दिया था। अंगुराल आप के सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू के साथ दिल्ली में बीजेपी दफ्तर पहुंच भाजपा में शामिल हो गए थे।

    पंजाब की राजनीति में भूकंप लाने वाले भी विधायक शीतल अगुंराल ही है। जिन्होंने ऑपरेशन लोटस के मुख्य शिकायतकर्ता की भूमिका निभाई थी। इस  मामले में  शीतल अंगुराल और धायक रमन अरोड़ा ने बयान दर्ज करवाए थे। जिसका केस मोहाली थाने में दर्ज होने के बाद जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई थी।

  • दिनदहाड़े Businessman को मारी गोली, मचा हड़कंप

    दिनदहाड़े Businessman को मारी गोली, मचा हड़कंप

    पूर्णिया :  दिनदहाड़े चर्चित व्यापारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। हथियारों से लैस बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी को गोली मारी है। घटना भवानीपुर थाना के भवानीपुर बाजार की है। व्यापारी की पहचान गोपाल यदुका के तौर पर हुई है।  घटना के बाद गोली में घायल व्यापारी को परिजनों ने भवानीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    जहां उसकी हालत को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। व्यापारी की भवानीपुर बाजार में हार्डवेयर और रंग पेंट की दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। 

  • Kapurthala : वोट डालने गए व्यक्ति की मौत

    Kapurthala : वोट डालने गए व्यक्ति की मौत

    कपूरथला : गांव कांजली में बने बूथ में वोट डालकर वापस घर जाते समय एक 60 वर्षीय व्यक्ति पोलिंग बूथ के बाहर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत गांव कांजली के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह अपनी गाड़ी में इलाज के लिए सुभानपुर के निजी अस्पताल ले गए।

    जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरबंस सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव कांजली के तौर पर हुई है। मृतक व्यक्ति के पड़ोसी बलजीत सिंह कांजली ने बताया कि मृतक अंगहीन यूनियन का प्रधान था और किसानी के साथ अमृत बाजार में एक सैंटर भी चलाता था।

    मृतक के 2 बेटे है। एक बेटा कुछ दिन ही पूर्व विदेश से लौटा है। तापमान 40 डिग्री के आसपास था। गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए ले जाया गया तो ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। 

  • Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

    Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

    मुंबई : एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना गत रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।

    वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..। एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई।

    इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच भास्कर से बात करते हुए रवीना की मैनेजर और उनकी टीम ने एक्ट्रेस पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। रवीना की मैनेजर कहा कि एक्ट्रेस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उल्टा जिन लोगों ने शिकायत की है उन्होंने रवीना को मारा है। रवीना को बहुत चोट भी आई है।

     पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंडन के पति और मशहूर ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। मोहम्मद ने दावा कि उन्होंने विक्टिम के साथ खार पुलिस स्टेशन में 4 घंटे तक इंतजार किया पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। मोहम्मद ने कहा उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए। अभी तक इस पूरे मामले पर रवीना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

  • मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

    मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

    कानपुर : यूपी में नौवें दिन नौतपा का असर खत्म होता दिख रहा। आज मौसम बदल गया है। सुबह से बादल छाए हैं। जौनपुर में तेज बारिश हो रही है। सुल्तानपुर में सुबह 4 से 5 बजे तक आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ और अमेठी में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    9 दिन में पहली बार मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की। हालांकि, कई जिलों का तापमान 40-45 डिग्री के बीच बने रहने की आशंका है। नम हवाओं के चलते उमस ज्यादा होगी। शनिवार को नौतपा के 8वें दिन भी भीषण गर्मी पड़ी।

    यूपी में कानपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया। कल बाराबंकी में 4, आजमगढ़ में 9 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ में हीटवेव से ड्यूटी पर तैनात पीएसी के सिपाही आदर्श प्रजापति की भी जान चली गई। प्रदेश में 4 दिनों में 211 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आ चुका है। 4 जून तक यूपी में बारिश के आसार हैं। 

  • CM House के पास हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत 

    CM House के पास हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत 

    मध्य प्रदेश: भोपाल में सीएम आवास के पास हुआ हादसा । यहां एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके की है। यहां एक तेज रफ्तार कार एक मोटरसाइकिल के सामने से टकरा गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे के बाद कार चालक तेज गति से वहां से भाग गया। जब आस-पास के लोगों ने यह देखा तो वे तुरंत वहां पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

    मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्राइवर की तलाश जारी है।

  • Jalandhar : राजनीति में बड़ा उलटफेर, Sheetal Angural ने इस्तीफा लिया वापिस

    जालंधर,ENS : वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने राजनीतिक धमाका कर दिया है। शीतल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है। लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता, तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं।

    वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। यानि कि उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली है। बता दें कि शीतल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।

    शीतल को स्पीकर ने 3 जून को बुलाया था, इससे पहले अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन नेताओं को झटका लगा है, जो आप की तरफ से उप-चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे। हालांकि अब देखना होगा कि सरकार का इस मामले में क्या रुख है। क्या विधानसभा स्पीकर कानूनी राय लेकर शीतल की विधायकी रद्द कर सकते हैं? ये आन वाला समय बताएगा।

  • मासूम बेटे और पत्नी को उतरा मौत के घाट, फिर किया Suicide 

    मासूम बेटे और पत्नी को उतरा मौत के घाट, फिर किया Suicide 

    उत्तर प्रदेश: झाँसी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    जानकारी के मुताबिक, झांसी नगर थाना क्षेत्र के पतौरिया निवासी नीलेश साहू की शादी करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका से हुई थी। शादी के करीब 5-6 साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। नीलेश टैक्सी चलाता था. वह शराब का आदी हो गया, जिसके कारण अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था।

    29 मई को प्रियंका के भाई के बेटे का पहला जन्मदिन था, जिसके लिए प्रियंका अपने पति नीलेश और चार साल के बेटे हिमांशु के साथ नैनागढ़ स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचीं। जन्मदिन की पार्टी के बाद वह ससुराल नहीं लौटी, जिस पर उसका पति से विवाद हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट आया.

    1 जून को नीलेश अपने बेटे के साथ फिर नैनागढ़ स्थित अपने रिश्तेदारों के घर गया. इस दौरान प्रियंका का भाई अपनी पत्नी के साथ दूसरी बहन के घर गया था जबकि प्रियंका की मां और पिता बेकरी में काम कर रहे थे. घर में कोई नहीं था. इसी दौरान प्रियंका और उसके पति नीलेश के बीच झगड़ा हो गया.

    दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला घोंट दिया. लेकिन इससे भी नीलेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने चार साल के बेटे हिमांशु की हत्या कर दी और शव को दीवार पर लगे हुक पर लटका दिया. इसके बाद वह रसोई में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।