Blog
-
शिवसेना हिमाचल प्रदेश की बैठक में लोकसभा चुनावों पर हुआ विचार विमर्श
ऊना/ सुशील पंडित : आज जिला ऊना मे शिवसेना हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में राष्ट्रीय प्रमुख एकनाथ शिंदे के आदेश अनुसार केंद्रीय कार्यालय से आए हुए पत्र पर विचार विमर्श किया गया ।इस पत्र के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व में हिमाचल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजीव बिंदल को प्रेषित कर अवगत करवाया गया कि शिवसेना एनडीए का घटक दल है और आगामी लोकसभा चुनाव में उनके साथ संपर्क किया जाए ओर सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ को अधिकृत किया गया है कि वह इस बारे में जो निर्णय लेंगे वह सामान्य है। वशिष्ठ ने कहा कि जैसे ही कोई सूचना भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की तरफ से आती है वह प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अटवाल ,प्रदेश प्रवक्ता जय दता एवं प्रदेश सह सचिव राजीव मेनन उपस्थित रहे। -
उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल के पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जयपुर में सम्मानित
वैश्य समाज के सम्मेलन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सम्मेलन में नवाजा
सजग पत्रकारिता के साथ क्षेत्र के मुददे तत्परता से उठाए व जनता के लिए लड़ते हैं
बददी/ सचिन बैंसल : उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक नगर बददी के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा को राजस्थान में सम्मानित किया गया है। जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ भारत के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित वैश्य समाज के महा सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा को हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनको वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान मनोहर लाल गुप्ता ने प्रदान किया। गौरतलब है कि सुरेंंद्र शर्मा दो दशक से पत्रकारिता में जुडे हुए हैं और हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में पत्रकारिता करते हैं। वह पिछले दो दशक से जहां हिमाचल के औद्योगिक के प्रति सजग व समर्पित रहे वहीं उन्होने कलम से माध्यम से उद्योगों व आम जन की समस्याओं को उठाया।
इसके अलावा उन्होने श्रमिकों व आवासीय कॉलोनियों के मुददों को अपने जीवन में शामिल किया वहीं आवासीय सुविधाओं की कमी को भी उजागर किया। नगर परिषद में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सुरेंद्र शर्मा ने लंबे समय से मोर्चा खोला हुआ है और जन सुविधाओं की कमी का भी पर्दाफाश किया। हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में पार्कों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाईट व 34 करोड की सीवरेज को भी उन्होने उजागर किया। सुरेंद्र शर्मा सुबह 6 बजे से ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों का दौरा करके देर रात तक यहां नागरिक सुविधाओं पर चिंतन मंथन करते हैं। शर्मा जो कि रोड सेफटी क्लब बददी (हिमाचल) के निर्वाचित अध्यक्ष हैं का शहर के विकास में भी अहम योगदान रहा है। जब पुलिस प्रशासन ने हाथ खींच लिए थे तो उन्होने आपदा में जनता के साथ मिलकर बददी नदी में पुल गिर जाने के बाद अस्थाई पुल बनाने में अहम योगदान दिया था। बददी में लगने वाले भयंकर जाम व व्यवस्थाओं को भी उन्होने मीडीया के माध्यम से बेहतर तरीके से उठाया व उसका हल करवाया। आयोजकों ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा के दो दशक के बेदाग जीवन व उत्कृष्ट पत्रकारिता लेखन के कारण उनको राजस्थान प्रवास के दौरान हिमाचल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
-
सीएम सुक्खू की न तो उनके अपने विधायक सुन रहे,और न ही केंद्रीय हाई कमान: सतपाल सिंह सत्ती
कुटलैहड़ और लोकसभा हमीरपुर के प्रत्याशी नाम तय करने पर भी कांग्रेस हाई कमान ने नहीं मानी सीएम सुक्खू की बात
ऊना/सुशील पंडित : राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की न तो प्रदेश में जनता और उनके विधायक सुनते है। और न ही केंद्र में बैठे कांग्रेस के बड़े नेता सुनते हैं। क्योंकि लोकसभा चुनावों में सीएम साहब कुटलैहड़ के समूर जनसभा में कुटलैहड़ के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी और लोक सभा हमीरपुर में जिस प्रत्याशी की घोषणा मंच से की। उनको कांग्रेस हाई कमान मंजूर नहीं कर रहा है। इसका मतलब साफ हैं। कि सीएम सुक्खू केवल नाम के सीएम रहे है। कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी एवम उना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस पार्टी का नाम लुप्त होने की कगार पर हैं। और हिमाचल में तो केवल नाम की सुक्खू सरकार रह गई है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में चार लोकसभा और छः विधान सभा उपचुनाव हो रहे है।भाजपा के चारो लोकसभा के और छ विधानसभा उपचुनावों के प्रत्याशी घोषित करके प्रचार में डटे हुए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मंडी और शिमला लोकसभा के प्रत्याशी कांग्रेस ने घोषित किए है। तो अभी तक उन्हे भी पूरा विश्वास नहीं है। क्योंकि मंडी और शिमला लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी खुद मीडिया में ऐसे बयान दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि चार जून को केंद्र के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि आज जो विधायक सुक्खू साहब के साथ घूम रहे है। वह चार जून को भाजपा के साथ खड़े होंगे। सत्ती ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने डेढ़ वर्ष ऐसा कोई काम नहीं किया। जो वह जनता में जाकर उनका बखान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गणित है। वह हमेशा ही खराब रहा है।
सत्ती ने कहा कि राज्य की सरकार गपौढ संखों की सरकार है। और केवल सत्ता सुख भोगने के लिए झूठी गारंटी देकर सुख भोग रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहायता को भी सीएम साहब भूल गए है। और केवल नाम की सरकार चला रहे है। सतपाल सिंह सत्ती ने दावा किया कि हिमाचल में न तो कांग्रेस को लोकसभा के प्रत्याशी मिलेंगे। और न ही उपचुनावों में प्रत्याशी मिलेंगे। और हिमाचल में कुछ उपचुनाव और लोकसभा चुनाव निर्विरोध चुने जाएंगे। सत्ती ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के हालात ऐसे है। कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट पार्टी की से रही है। बही कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहा है।इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो, कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू मौजूद रहे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ का चुनाव राज्य की निकम्मी सरकार को भगाने में अहम योगदान प्रदान करेगा। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा मंडल से आग्रह है। कि अपना एक एक मत कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो और अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में करवाइए। सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार केवल मित्रो को खुश करने में लगी है। और चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई के लिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र का एक एक मत भाजपा के पक्ष में मतदान करें। ताकि राज्य में एक सशक्त बिकास और ईमानदार सरकार बने। और कुटलैहड़ विस का पुनः बिकास हो।
-
जालंधरः अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना बिलगा की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से 197 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी गाँव गौरसीया, थाना बिलगा, परदीप सिंह उर्फ प्रभु और कुलवंत सिंह उर्फ कन्ता निवासी गाँव माऊ साहिब थाना बिलगा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाँव बिलगा से पुआतड़ा की तरफ जा रहे थे, जहाँ उन्होंने अमरजीत और राब दीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 98 बोतल अवैध शराब की बरामद कर दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।इसी तरह उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर निरवैर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलगा से खोखेवाल के पास दाना मंडी के पास कुलवंत सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसके पास से 99 में बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
पंजाब : गेंहू की फसल को लगी भीषण आग, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : किसान अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए पूरी तरह फसल पर निर्भर रहते है। यही उनके जीवन का एक मात्र साधन है। लेकिन इसके लिए न जाने उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि इस बार प्रकृति का रुख क्या रहने वाला है।
वीडियो देखने के लिए link पर click करें
प्रकृति अपने समय के अनुसार नहीं काम करती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है। पहले किसानों को बेमौसम बरसात से पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिसके बाद अब कई किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ऐसा ही मामला गांव हराज से सामने आया है।
जहां आग लगने से 70 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
-
जालंधरः चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना लांबडा की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल, एक ई रिक्शा व और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सन्नी पुत्र और राजिंद्र कुमार निवासी टैगोर एन्क्लेव घां मंडी और गौरव कुमार उर्फ गोरा उर्फ लड्डू पुत्र प्रेम कुमार निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है।
जीएसपी परविंदर सिंह ने बताया कि थाना लांबडा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह अपनी टीम के एएसआई करनैल सिंह वह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान लंबाडा से राजपुर की तरफ जा रहे थे, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर आ रहे हैं जिसके बाद उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को रोक कर जांच की तो उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया तो खुलासा हुआ कि पास से 2 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुए।
-
पंजाब : टॉफी मांगने के बहाने नाबालिक ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो
लुधियाना : ज्वैलर की दुकान पर 9 वर्षीय बच्चे ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह बच्चा पहले ज्वैलर की दुकान पर टाफी मांगने आया। उसने उसे भगा दिया। ज्वैलर अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने गया तो फिर से शर्टर के साथ चिपक कर बच्चा दुकान में दाखिल हुआ। बहुत चालाकी से उस बच्चे ने दुकान के गल्ले से 70 हजार चुरा लिए। जानकारी देते हुए छोटी हैबोवाल के रहने वाले मनीष जैन ने बताया कि उनकी जैन ज्वलैर की दुकान है।
वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें
अक्सर मार्केट में कुछ बच्चे टाफियां मांगने दुकानों पर आते रहते है। एक दिन पहले एक बच्चा टाफी मांगने आया। उस दिन उनके पास काम अधिक था और टाफियां भी नहीं थी। उन्होंने उस बच्चे को मना कर भगा दिया। वह अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने चले गए। जब वह वापस दुकान पर आए तो गल्ला में हिलजुल नजर आई। उन्होंने गल्ला चैक किया तो हैरत में पड़ गए। करीब 70 हजार रुपए गल्ले से गायब थे।
शोर मचाया और सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो खुलासा हुआ कि टाफियां और पैसे मांगने वाले बच्चे ने ही गल्ले से पैसे चुराए। इस संबंधी उन्होंने जब वीडियो मार्केट के अन्य दुकानदारों को दिखाई तो उक्त बच्चे की भी पहचान हो गई। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। बच्चे से रुपए वापस मिल गए। जैन ने बाकी सभी दुकादारों से अपील की है कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाए।
-
पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने के आभूषण ले हुए फरार, देखें वीडियो
बटाला : जिले में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं और इसी के चलते बीती रात शहर के अंदरुनी मोहल्ले में चोरी की वारदात हुई। वहीं घर की मालकिन शरणजीत कौर ने बताया कि रात को चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आए। वही पहली मंजिल में वह और उसका बेटा सो रहे था और उन्हें रात में कुछ पता नही लगा और सुबह ही उनकी नींद खुली।
वीडियो देखने के लिए link पर click करें
जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और लॉकर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने चोरी की सूचना थाने में दी थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।
-
पंजाब : चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश और रंगदारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत थाना ए डिवीजन कटवाली की पुलिस ने दरबार साहिब के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वीडियो देखने के लिए link पर click करें
मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर की कोतवाली पुलिस ने दरबार साहिब के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अरोपिया की नजर दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिल पर होती थी।
जब श्रद्धालु गुरु घर के अंदर माथा टेकने जाते थे और आरोपी नकली चाबी से मोटरसाइकिल चोरी कर कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपियों से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद किए है। अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चोरों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा गया है।