जालंधरः राजनीति में हो सकता है बड़ा उलट-फेर, दूसरी पार्टियों के नेता BJP में हो सकते है शामिल

जालंधर (ENS): लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू और कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हुए है। हालांकि करमजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। 

वहीं मोहिंदर केपी को लेकर भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक और दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी में है। वहीं आप पार्टी का भी नेता जल्द भाजपा का दामन थाम सकता है। ऐसे में दोनों पार्टियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *