Blog

  • कार धोते समय युवक के साथ हुआ हादसा

    अमरोहा :  कहते हैं ना..मौत का कोई भरोसा नहीं है कब और कहां आ जाए। इसका जीता-जागता उदाहरण अमरोहा में देखने को मिला है। जहां हार्ट अटैक से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक को कार धोते समय हार्ट अटैक आ गया और कार धोते-धोते वह गश खाकर औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवार के लोग उठाकर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उस मृत बता दिया।

    घटना डिडौली कोतवाली इलाके के जोया कस्बे की है। बतादें कि नेशनल हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला खेड़ा जोया में आसिफ उर्फ लाला (50) पुत्र हसमतुल्लाह का परिवार रहता है। आसिफ उर्फ लाला पेशे से टैक्सी चालक हैं। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आसिफ घर के बाहर खड़ी कार को धो रहे थे। तभी अचानक गश खाकर औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। ये देख परिवार के लोग मौके की ओर दौड़े और उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत के से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • बॉलीवुड अभिनेता अस्पताल में हुआ भर्ती, हो रही सर्जरी

    मुबंईः बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। उन्‍हें सोमवार सुबह करीब 8 बजे कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती किया गया गया है, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्‍टर के कंधे में भी फ्रैक्‍चर है। अस्‍पताल में सैफ से साथ उनकी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान भी मौजूद हैं। सैफ अली खान को घुटने और कंधे में चोट लगी है। हालांकि, यह सब कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर है। एक्‍टर के घायल होने को लेकर खान परिवार से किसी ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। सैफ अली खान इन दिनों साउथ की फिल्म ‘देवारा’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

    जूनियर NTR और जान्‍हवी कपूर की इस फिल्‍म में वह ‘भहीरा’ का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में समझा जा रहा है कि शूटिंग के वक्‍त ही उन्‍हें चोट लगी है, जिसके बाद अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्‍म के सेट पर सैफ अली खान के साथ ऐसा हादसा हुआ हो। इससे पहले 2016 में फिल्म ‘रंगून’ के सेट पर भी उनके अंगूठे में चोट लगी थी। तब भी उन्‍हें कोकिलाबेन अस्पताल में ही एडिमट किया गया था, जहां अंगूठे की मामूली सर्जरी हुई थी।

    इसके अलावा फिल्म ‘क्या कहना’ के एक सीन में भी बाइक से स्‍टंट के दौरान सैफ अली खान चोटिल हो गए थे। पूरी टीम खंडाला में स्‍टंट सीन शूट कर रही थी। उन दिनों बारिश के कारण वहां कीचड़ था, ऐसे में जब सैफ ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाई तो वह कीचड़ में फिसल गई। वह बाइक से सीधे जमीन पर गुलाटी मारते हुए गिर पड़े और उनका सिर एक बड़े पत्थर से टकरा गया। तब स्‍थानीय अस्पताल में उन्‍हें 100 टांके लगे थे।

  • बड़ी खबरः स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, इस दिन खुलेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ः यूटी चंडीगढ़ के स्कूलों ने फिर छुट्टियां बढ़ा दी हैं। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए 23, 24 और 25 तारीख को यूटी चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की फिजिकल कक्षाएं नहीं होंगी. इन कक्षाओं के लिए स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।

    छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए 22 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान को देखते हुए, स्कूल फिजिक्ल मोड के विपरीत, 23, 24 और 25 जनवरी 2024 को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, यदि स्कूल छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भौतिक कक्षाएं शुरू करने का विकल्प चुनता है, तो स्कूल को यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए कि कोई भी बच्चा स्कूल में या स्कूल से आने-जाने के दौरान ठंडे मौसम के संपर्क में न आए। 23, 24 और 25 जनवरी 2024 को, यूटी चंडीगढ़ के स्कूल किसी भी भौतिक कक्षा के लिए सुबह 9.30 बजे से पहले छात्रों के लिए नहीं खुलेंगे।

  • कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    मोगा : सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। गांव सैद मोहम्मद निवासी युवक, दोस्त की शादी से वापस घर आ रहा था। सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय गुरजंट सिंह और उसका दोस्त धर्मकोट में एक शादी में गए थे। जब वे वहां से वापस आने लगे, तो मेरा भाई सड़क पार करने लगा और एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।  जिसे जगजीत सिंह ग्राम बीजापुर तेज गति से चला रहा था।

    मेरे भाई को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गुरजंट सिंह गांव सैद मोहम्मद की ओर से कार चालक जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • शादी में गोली चलने से मचा हड़कंप, युवक घायल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी में डोगा बंदूक से अचानक गोली चलने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बाराती युवक के मुंह पर गोली के छर्रे लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे आनन फानन में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। थाना बरौदा में पुलिस ने दुल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा तब हुआ, जबकि लड़का-लड़की फेरे से पहले लोग खुशी में नाच रहे थे।

    जानकारी अनुसार रोहतक जिले के बहलंभा गांव के युवक अजय की शादी सोनीपत के गांव मदीना की युवती के साथ तय हुई थी। 18 जनवरी को बहलंभा से बरात मदीना पहुंची थी। बहलंभा का संदीप भी बारात में आया हुआ था। इस दौरान मदीना में दुल्हे को फेरे के लिए ले जाया जा रहा था। चारों तरफ खुशी का माहौल था और बराती नाच रहे थे। इसी बीच अचानक से गोली चल गई और उसके छर्रे नाच देख रहे संदीप के मुंह पर लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया।

    संदीप को लहूलुहान हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया। संदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ITI महम में पढ़ता है। 18 जनवरी को अजय की बारात में गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना आया था। फेरे पर जाने से पहले साइड में खड़ा होकर नाचने वालों को देख रहा था। इसी बीच दुल्हा अजय का पिता दलबीर डोगा बंदूक लिए खड़ा था। अचानक से बंदूक से गोली चल गई और उसके छर्रे मुंह पर लगे। उसे नहीं पता कि इसके बाद क्या हुआ। होश आया तो पीजीआई में था।

    थाना बरौदा के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शादी में गोली चलने से युवक घायल हुआ है। वह सूचना के बाद रोहतक पीजीआई पहुंचा। वहां घायल युवक संदीप की MLR डॉक्टर से ली। संदीप के बयान के बाद पुलिस ने दलबीर के खिलाफ धारा 285,337 IPCव 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः गोवंश से भरा ट्रक बरामद, 2 गिरफ्तार

    अबोहर : अरनीवाला थाना पुलिस ने बजरंग दल की गुप्त सूचना पर 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज स्वामी को बीती रात गुप्त सूचना मिली जिसमें उन्हें पता चला कि गांव बाजितपुर कटियावाली से कुछ गौ तस्कर कुछ ट्रकों में गौ वंश भरकर गौ तस्करी के लिए जम्मू की ओर निकल रहे हैं। ट्रक में 14 गोवंश भरे हुए थे जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे।

    फाजिल्का के जिला संयोजक ने बजरंग दल टीम के साथ ट्रक का पीछा किया और डबवाली कल्ला के पास ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 14 गौवंश भरे हुए थे,जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे। गौ तस्करों से पूछताछ करने के बाद उन्हें अरनीवाला पुलिस को सौंप दिया गया, जिस पर अरनीवाला पुलिस के एएसआई पंकज स्वामी के बयानों के आधार पर गौ तस्कर नदीम हुसैन निवासी गुजर बस्ती जराई थाना को गिरफ्तार कर लिया।

  • चुनाव को लेकर भाजपा पार्षद ने किया नया खुलासा, कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः आप-कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार और आप के पार्षद कुलदीप टीटा की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 2 याचिका दाखिल की गई हैं। एक याचिका उन्होंने 18 जनवरी को चुनाव रद्द होने के तुरंत बाद दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। वहीं दूसरी याचिका उन्होंने 19 जनवरी को दाखिल की थी। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 6 फरवरी को चुनाव कराए जाने के फैसले को चुनौती दी। इस पर 20 जनवरी को सुनवाई हुई।

    अब दोनों ही मामलों में कल यानी 23 जनवरी को सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में 16 जनवरी को कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी के नामांकन वापस करने के दौरान हुए हंगामे को लेकर नया खुलासा हुआ है। भाजपा के पार्षद जसमन प्रीत सिंह ने अपने मोबाइल का एक स्क्रीनशॉट जारी किया है। उन्होंने कहा कि जसवीर बंटी ने उन्हें मैसेज कर नगर निगम ऑफिस में बुलाया था। उन्होंने कहा था कि मिलने के लिए जबरदस्ती कर लेना।

    यहां पर आकर उन्हें बचा लिया जाए। वह बंटी के कहने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंचे थे लेकिन वहां पंजाब पुलिस के जवान मौजूद थे। उन्होंने बंटी से मिलने से रोक दिया था। इस कारण वहां पर हंगामा हुआ। वहीं जसवीर बंटी के पिता भाग सिंह ने अपने बेटा की किडनैपिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उनके बेटे को किडनैप किया हुआ है। इस पर उन्होंने मौके से चंडीगढ़ पुलिस को फोन किया था। चंडीगढ़ की एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जसवीर बंटी को उनके पिता के साथ घर भेज दिया था और उन्हें 18 जनवरी तक चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में रखा था। इस मामले में जसवीर बंटी से संपर्क करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

  • बड़ा हादसा : भूस्खलन के कारण 44 लोग दबे, कई घर मलबे में दबे

    नई दिल्ली : चीन के पर्वतीय इलाके युन्नान में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल वहां लैंडस्लाइड में 44 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। घटनास्थल से 200 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। लैंडस्लाइड में कई मकान तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान की है। लैंडस्लाइड सोमवार सुबह करीब 6 बजे युन्नान के लियांगसुई गांव में हुई। हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है।

    प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं।  बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का रिमोट इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं। 

  • 3 दिन से गायब बच्ची का श+व हुआ बरामद

    परिवार का आरोपः रेप कर की गई हत्या

    चंडीगढ़ः यूटी में बीते 3 दिन से लापता बच्ची का आज शव बरामद हुआ है। दरअसल, 3 दिन से लापता 8 साल की बच्ची को परिजन ढूंढ रहे थे। आज घर से 500 मीटर दूर गांव हेल्लो माजरा में पावर ग्रिड के गेट के पास से उसका शव पड़ा मिला है। जिसको लेकर परिजनों ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उनकी बच्ची को बचाया जा सकता था।

    उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची 19 जनवरी से घर से लापता थी। वह घर के पास खेल रही थी। खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने 19 जनवरी को ही इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने स्तर पर लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

    पुलिस अब इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने शव को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। यहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।

  • जालंधरः हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में थाना लांबड़ा की पुलिस ने 5 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 तेजधार हथियार, 2 दोपहिया वाहन और 13 मोबाइल बरामद किए है। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा के इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार अड्डा धालीवाल कादियां के पास नाके पर मौजूद थे।

    जहां उन्हें दिनेश कुमार ने शिकायत दी कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव जा रहा था। उसी दौरान 2 गाड़ियों पर सवार होकर 5 व्यक्ति आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना लांबड़ा के प्रभारी जतिंदर कुमार की टीम ने जांच के दौरान आरोपी की जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी नाहला कालोनी, जयवीर निवासी दाखला, लवप्रीत सिंह निवासी गुरुनानक मोहल्ला, नीखिल निवासी, कोटसद्दीक और वंश निवासी कोटसद्दीक के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी मोहित को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ दौरान और भी कई खुलासे हो सके।