कार धोते समय युवक के साथ हुआ हादसा

अमरोहा :  कहते हैं ना..मौत का कोई भरोसा नहीं है कब और कहां आ जाए। इसका जीता-जागता उदाहरण अमरोहा में देखने को मिला है। जहां हार्ट अटैक से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक को कार धोते समय हार्ट अटैक आ गया और कार धोते-धोते वह गश खाकर औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवार के लोग उठाकर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उस मृत बता दिया।

घटना डिडौली कोतवाली इलाके के जोया कस्बे की है। बतादें कि नेशनल हाईवे किनारे स्थित मोहल्ला खेड़ा जोया में आसिफ उर्फ लाला (50) पुत्र हसमतुल्लाह का परिवार रहता है। आसिफ उर्फ लाला पेशे से टैक्सी चालक हैं। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आसिफ घर के बाहर खड़ी कार को धो रहे थे। तभी अचानक गश खाकर औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े। ये देख परिवार के लोग मौके की ओर दौड़े और उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत के से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *