Blog

  • शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    पटनाः शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगा दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। एसजीपीसी सहित कई सिख धर्म से जुड़े नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। सिख धार्मिक नेताओं का कहना है कि उनके धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है फिर किस हैसियत से यह मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मॉल मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। सिख नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह सारे काम जानबूझ कर सिख धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत किए जा रहे हैं। बठिंडा से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिख पंथ को कमजोर करने के लिए यह साजिशें रची जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करने वाले तुरंत प्रभाव से माफी मांगें और मूर्ति को हटाएं। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें परमात्मा के निराकार रूप के बारे में बताते हैं। इस लिए सिख मर्यादा में मूर्ति पूजा करना निषेध है। पटना में जिस मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति लगाए जाने का विरोध हो रहा है। वह माल बिजनेसमैन गौतम अडानी का है। पटना में अंबुजा नाम से अंडानी की कंपनी ने शॉपिंग माल बनाया है। उसी में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

  • पंजाबः अस्पताल के उद्घाटन दौरान विरोधियों को किया खुला चैलेंज

    पंजाबः अस्पताल के उद्घाटन दौरान विरोधियों को किया खुला चैलेंज

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम मान के साथ मंत्री बलबीर सिंह और अनमोल गगन मान भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे और उन्हे हिसाब मांगने पर खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहे उनसे एक-एक पैसे का हिसाब ले सकते है। वहीं सीएम मान ने कहा कि आओ पंजाब के लूटे हुए खजाने के एक-एक पैसे का हिसाब करें। सीएम मान ने कहा कि अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली मां और जन्म लेने वाले बेबी की संभाल के लिए लेटेस्ट मशीने लगाई गई हैं ताकि मां को खुशी हो दुनिया में आने वाले बच्चे की अस्पताल में केयर हो रही है। अस्पताल बुढलाडा, नकोदर व डेरा बस्सी में भी तैयार हो रहे हैं। इस अस्पताल को 8.59 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है।

    इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। सीएम मान ने विरोधियों को खुला चैलेंज करते हुए कहा कि विरोधी जब चाहे उनसे हिसाब मांगने को लेकर बात कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने कहा गया कि सीएम साहिब हर मुद्दे पर बात करें। क्योंकि जो पिछले सीएम थे वह हर मुद्दे पर बात नहीं करते थे। सीएम ने कहा कि मैंने उनसे कहा वह पिछले सीएम थे, इसलिए अब सामने सीटों पर नहीं है। इसके बाद सीएम मान ने जालंधर में हुए प्रोग्राम में प्रताप बाजवा पर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि बाजवा ने बिना नाम लिए विधायक उगोके पर निशाना साधा था। उसी को लेकर सीएम मान ने आज बाजवा पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि बाजवा साहब कई वर्षों से सीएम बनने को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब की नहीं कुर्सी की है। उन्होंने कहा कि बाजबा साहब! यह मोबाइल ही रिचार्ज नहीं करेगा दिमाग भी रिचार्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जिनके राजनीतिक चूल्हे बुझ चुके हैं वह दोबारा आग मचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में ढींडसा मेरी वोटों वाली फोटो देखकर हंसे थे कि यह भी चुनाव में खड़ा हुआ है। तब भगवंत मान ने कहा कि जब वह चुनाव में जीत जाएंगे तो वह इसी फोटो को देखकर बार-बार रोएंगे। 

    इसके बाद सीएम मान ने विरोधियों को घेरते हुए नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया पर तीखे निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों को उनके तरीके से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसी तरह से काना नहीं हूं इसलिए मैं हर बात का जवाब देता हूं। जालंधर में एक दिन सारे विरोधी इकट्ठे हुए। जो गुम हो गए थे वह भी जालंधर में नजर आए। सभी ने इकट्ठे होकर गालियां निकाली। सीएम भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे साथ हिसाब कर लो। इकट्ठे होकर आओ ताकि पंजाब के लूटे हुए पैसों का हिसाब करिए। उन्होंने कहा कि इनकी चिट्ठियां नहीं चिट्ठे भी निकलेंगे। एक-एक बात जनतक करूंगा। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जो गारंटी दी वह पूरी की है।  उन्होंने कहा कि यह 35वां जच्चा-बच्चा केंद्र है। उनका टारगेट 45 केंद्र हैं। सीएम मान ने कहा कि आने वाले समय 75 से 100 आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि 1 जुलाई से बिजली फ्री की गारंटी पूरी की है। 2 महीने के 600 यूनिट फ्री हैं। देश में किसी भी सरकार को यकीन नहीं कि पंजाब में ऐसा हो गया। 88 प्रतिशत के घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ ठीक होता है। सरकारी स्कूलों में 2 लाख के करीब नर्सरी से 12वीं तक बच्चों की गिनती बढ़ेगी। पहले प्रिंसीपल सिंगापुर भेजे और अब फिनलेंड भेजने की तैयारी है। 29237 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके वह अपनी कुर्सी पर बैठ कर काम कर रहे हैं। 

  • बड़ी खबरः अब बुलेट पटाखे बजाने या साइलेंसर बदलने पर हो सकती है 6 महीने तक की जेल 

    बड़ी खबरः अब बुलेट पटाखे बजाने या साइलेंसर बदलने पर हो सकती है 6 महीने तक की जेल 

    चंडीगढ़ः पंजाब में अब बुलेट या किसी अन्य बाइक के साइलेंसर को कटवा या मॉडिफाई कर उससे कानफोड़ू शोर पैदा करते हैं या उससे पटाके बजाते हैं तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके तहत बाइक जब्त होने से लेकर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। 6 महीने तक सजा और 1000 रुपए तक जुर्माना हाे सकता है। कार्रवाई के बाद भी पटाखे बजाए तो कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट मानते हुए कोर्ट तय करेगी कि आरोपी को कया सजा देना है। पंजाब पुलिस के एडिशनल डीजीपी, ट्रैफिक ने एक पत्र पंजाब भर के पुलिस कमिश्नर्स और सभी जिलों के एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं।

    इस पत्र में कहा गया है कि सभी ट्रैफिक अधिकारी और ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देश दे कि वे इन आदेशों को पूरी तरह से और सख्ती से लागू करें। बता दें कि पर्यावरण (संरक्षण) नियम, 1986 के अनुसार, बाइक और स्कूटर्स के लिए अधिकतम साउंड सीमा 80 डेसिबल है। फैक्ट्री मॉडल के स्टॉक साइलेंसर में 3 फिल्टर होते हैं जो कम आवाज करते हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर से कम से कम 120 डेसिबल की आवाज निकलती है। बाइक्स में साइलेंसर बदलने से आवाज कई गुना तेज हो जाती है। 2016 में हाईकोर्ट में बाइक पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए याचिका दायर की गई थी जिस पर साल 2019 में हाईकोर्ट ने ट्रैफिक पुलिस को आदेश जारी किए थे।

    इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। 2019 में हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद भी पंजाब में खुलेआम पटाखे बजाते हुए बुलेट देखे जा सकते हैं। पुलिस अभी कार्रवाई के नाम पर 1000 रुपए तक का चालान होता था। इसके अलावा मोटर साइकिल में कंपनी से फिट होकर आने वाले साइलेंसर उतारने वाले या उनमें किसी तरह का कोई बदलाव करने वाले मैकेनिक और वर्कशॉप ओनर्स पर भी आईपीसी की धारा 188 के तहत ही कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अगर वे साइलेंसर को मॉडिफाई भी करते हैं तो उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई होगी।

  • पंजाबः इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विशाल रैली को संबोधित

    पंजाबः इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विशाल रैली को संबोधित

    गुरदासपुरः पंजाब में लोकसभा उपचुनाव से मिली हार के बाद भाजपा ने आगामी लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी प्रधान जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले 14 जून को जेपी नड्डा होशियारपुर में रैली की अध्यक्षता करने जा रहे है। 

    बताया जा रहा है कि बीते दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान पंजाब को लेकर भी मंथन किया गया। पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद पार्टी के कुछ आला नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष को एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें हार के कारणों पर चर्चा की गई थी। 

  • पंजाबः पुलिस ने नाके दौरान दो युवकों को अवैध असले सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने नाके दौरान दो युवकों को अवैध असले सहित किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    चंढ़ीगड़ः आईटी पार्क थाना के अंतर्गत पड़ते शास्त्री नगर और किशनगढ़ रोड पर पुलिस ने नाका लगाकर 2 लोगों को अवैध असले समेत काबू किया है। आरोपियों से तीन रोंद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक जब असले की जांच की गई तो वह बिना लाइसेंसी पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आज कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है और दूसरा आरोपी शास्त्री नगर का रहने वाला है। जिसकी पहचान 29 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। दोनों आरोपी 26 की ग्रेन मार्केट में पल्लेदारी का काम करते हैं।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री का ऐलान, सस्ती मिलेगी रेत और बजरी

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री का ऐलान, सस्ती मिलेगी रेत और बजरी

    चंडीगढ़: राज्य के लोगों को वाजिब रेटों पर रेत और बजरी उपलब्ध करवाने के मद्देनजऱ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 34 कमर्शियल माइनिंग साईटों को कार्यशील करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मामले की जानकारी देते हुए खनन और भू-विज्ञान मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि राज्य में इन नए कमर्शियल माइनिंग कलस्टरों के चालू होने से लोग अपने घरों के नज़दीकी स्थानों से रेत और बजरी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 100 कमर्शियल कलस्टरों को चालू करने का लक्ष्य है।

    उन्होंने कहा कि पब्लिक माइनिंग साईटों के प्रचलित रेटों की तरह ही कमर्शियल माइनिंग कलस्टरों पर भी 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से रेत और बजरी उपलब्ध होगा। खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 102 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाले लगभग इन 22 माइनिंग कलस्टरों की कार्य प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और 21 लाख मीट्रिक टन की क्षमता वाले 12 माइनिंग कलस्टरों की नीलामी प्रक्रिया अधीन है। उन्होंने सभी सम्बन्धित डीएम ओज़ को सारी प्रक्रिया को जल्द से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

    कैबिनेट मंत्री राज्य में मौजूदा पब्लिक माइनिंग साईटों का जायज़ा लेने के लिए मगसीपा में खनन और भू-विज्ञान विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। मौजूदा समय में राज्य में 60 पब्लिक माइनिंग साईटें हैं। मीटिंग में खनन और भू-विज्ञान के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, खनन और भू-विज्ञान के विभाग के डायरैक्टर डीपीएस खरबन्दा, चीफ़ इंजीनियरिंग ड्रेनेज- कम- माईनज़ एंड जीओलोजी एनके जैन और सभी फील्ड अफ़सर उपस्थित थे।

    मीत हेयर ने फील्ड अफसरों को हिदायत की कि पब्लिक माइनिंग साईटों पर निष्पक्ष ढंग से सेवाओं को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि फील्ड अफ़सर यह यकीनी बनाने कि यदि कोई लेबर गांव के बाहर से आती है तो स्थानीय मज़दूरों द्वारा उनको रोका न जाये और यदि कोई व्यक्ति/गाहक अपनी लेबर स्वयं अपने साथ ही लेकर आया है तो स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए और साइट पर किसी भी व्यक्ति की तरफ से अपनाए जा रहे ज़ोर-ज़बरदस्ती वाले व्यवहार से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में पब्लिक माइनिंग साईटों के सम्बन्धित डीएम ओज़ द्वारा नियमित निरीक्षण को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।

    आगामी मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए, सभी डीऐमओज़ को आम लोगों के लिए रेत की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए कृषि माइनिंग साईटों को निर्धारित करने के निर्देश दिए। जि़क्रयोग्य है कि कैबिनेट मंत्री ने फील्ड दफ्तरों की तरफ से नाजायज माइनिंग के विरुद्ध की गई कार्यवाही का भी जायज़ा लिया। सभी डीएम ओज़ को ग़ैर-कानूनी माइनिंग के साथ सख्ती से निपटने और डिफाल्टरों के विरुद्ध एफआईआर और चालान करने के निर्देश भी दिए गए।

  • पंजाबः CM मान ने रिश्वतखोरी केस में जांच के नियमों में किया बदलाव

    पंजाबः CM मान ने रिश्वतखोरी केस में जांच के नियमों में किया बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए रिश्वतखोरी केस में जांच के नियमों में बदलाव किया है। अब पुलिस अधिकारी अपने विभाग के कर्मचारी की रिश्वतखोरी केस में जांच नहीं कर सकेंगे। पहले पंजाब पुलिस में डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर सकते थे, लेकिन अब रिश्वतखोरी केस में स्टेट विजिलेंस मामले की पड़ताल करेगी। इसी तरह बाकी के भी अन्य विभागों के लिए यह नियम लागू होता है। मान सरकार द्वारा रिश्वतखोरी की जांच पुलिस के हाथों लेकर स्टेट विजिलेंस को सौंपने का पत्र भी पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।

    इस फैसले के बाद पुलिस विभाग के साथ-साथ बाकी के विभागों में भी हड़कंप मचा है। रिश्वतखोर अधिकारियों को अब विजिलेंस का डर सताने लगा है। बता दें अक्सर देखने में आता था कि पंजाब पुलिस के अधिकारी अपने कर्मचारियों के प्रति दया भावना दिखाते हुए जांच में अधिकतर को क्लीन चिट दे देते थे। इसके बाद अदालत में केस कमजोर हो जाता था और मामले निपट जाता था। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा क्योंकि सरकार अब रिश्तखोरी के मामलों में सीधा विजिलेंस के पास केस भेज रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਘਰ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੁਆਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਘਰ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸੁਆਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਜਾਜਨ ਵਿੱਚ ਇਕ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਉੱਪਰ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਨਾਲ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੀ ਹੋਈ ਘਰ ਦੀ ਮਾਲਕਣ ਡੋਰਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇੱਕ ਦਮ ਅਸਮਾਨ ਚੋਂ ਬਿਜਲੀ ਚਮਕੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਵਿਚ ਬਣੇ ਤੂੜੀ ਵਾਲੇ ਸ਼ੈੱਡ ਉਪਰ ਡਿੱਗ ਪਈ ਤੂੜੀ ਵਿੱਚੋਂ ਵੱਡੀਆਂ-ਵੱਡੀਆਂ ਅੱਗ ਦੀਆਂ ਲਪਟਾਂ ਨਿੱਕਲ਼ੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣਗੀਆਂ, ਅੱਗ ਇੰਨੀ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲ, ਮੰਜੇ ਸਾੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਤ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਨਾ ਪੈਂਦਾ ਵੇਖ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ  ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਅੱਗ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਪਰ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਬਹੁਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਹਾਂ ਤੇ ਸਾਡੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਉਧਰ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਪਹੁਚੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਜਾਜਨ ਵਿੱਚ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਪੈਣ ਨਾਲ ਘਰ ਦੇ ਤੂੜੀ ਵਾਲੇ ਸ਼ੈੱਡ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗੀ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਅੱਗ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਤੂੜੀ, ਮੰਜੇ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ ਹੋਈਆਂ ਹੈ। 

  • पंजाबः शाम 5 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, ना उड़ा सकेंगे ड्रोन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    पंजाबः शाम 5 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, ना उड़ा सकेंगे ड्रोन, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    फिरोजपुर: पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से नशा तस्करी और ड्रोन की गतिविधियां बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए फिरोजपुर में बॉर्डर एरिया में नया फरमान जारी किया गया है शाम 5 बजे के बाद अब फिरोजपुर के इस बॉर्डर एरिया में ना तो कोई डीजे बजा सकेगा और ना ही कोई ड्रोन उड़ा सकेगा। डीसी राजेश धीमान ने यह नया आदेश जारी किया है। डीसी के तरफ से आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

    फिरोजपुर के डीसी राजेश धीमान का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां काफी बढ़ गई है। जिससे वजह से जिले में नशे के कारोबार में इजाफा हो रहा है। ड्रोन के जरिए ही नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। जो जिला प्रशासन और देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। इससे देश की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है। डीसी राजेश धीमान का कहना है कि फिरोजपुर में बॉर्डर एरिया में डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने की वजह से ड्यूटी पर तैनात जवानों को ड्रोन की आवाज नहीं सुन पाती।

    इससे ड्रोन का भारतीय सीमा में प्रवेश करने का खतरा रहता है। जिसकी वजह से शाम 5 बजे बाद डीजे और ड्रोन पर रोक लगाई गई है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब के बॉर्डर इलाको में ड्रोन की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। सेना के जवानों द्वारा कई बार ड्रोन को मार गिराया गया है तो कई ड्रोन बचकर पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए। पाकिस्तान की तरफ से बड़े पैमाने पर पंजाब में नशे की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है।

  • जालंधरः तेज़ तूफान और बारिश के कारण इस इलाके में गिरा पेड़, नीचे दब गए 3 ऑटो रिक्शा, देखें वीडियो

    जालंधरः तेज़ तूफान और बारिश के कारण इस इलाके में गिरा पेड़, नीचे दब गए 3 ऑटो रिक्शा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर में बीती रात आए तेज़ तूफान और बारिश के कारण मोता सिंह नगर में पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बताया जा रहा है कि पेड़ के नीचे 3 ऑटो रिक्शा दब गए। मगर किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर चशमदीद बशीरपुरा इलाका निवासी प्रवासी अमरजीत ने बताया कि वह मौके पर खड़े होकर कुछ खा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के चलते वहां पर एक बड़ा-सा पेड़ कारण गिर गया, जिसके पेड़ के नीचे खड़े 3 रिक्शा दब गए। 

    अमरजीत ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पास से गुज़र रहे किसी भी पंजाबी शख्स ने मदद नहीं की। हालांकि वहां पर थोड़े समय में कुछ प्रवासी आए और उनकी मदद से पेड़ को काटकर ऑटो रिक्शा को नीचे से बाहर निकाला गया। मौके पर मदद के लिए आए आकाश ने कहा कि किसी तरह को कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन रिक्शा बुरी तरह टूट गए है।