चंडीगढ़ः लुधियाना से एक क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर गए एएसआई की कोर्ट रूम के बाहर मौत हो गई। उक्त एएसआई एक क्रिमिनल का रिकार्ड लेकर कोर्ट नंबर 47 में उसकी सुनवाई के लिए कोर्ट आया था। इसी दौरान उसे हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसे तुरंत एम्बुलेंस में डाल कर पीजीआई पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई की पहचान 52 वर्षीय अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है।
Blog
-

थाने में चल रही थी शराब की पार्टी, कांस्टेबल सहित 5 गिरफ्तार
पटना:. बिहार में जारी शराबंदी कानून के पालन करने के लिए आबकारी विभाग बना है लेकिन अगर आबकारी विभाग ही शराब की सप्लाई करने लगे तो आप क्या होगा, आबकारी विभाग का ये खेल दिखा पटना के एक थाने में, जहां आबकारी विभाग के थाने के हाजत में पांच शराबियों को शराब की पार्टी मनाते हुए पकड़ा गया। थाने में शराब पार्टी की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली, वो भी हैरान रह गए।
पालीगंज के एएसपी अवधेश दीक्षित ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की हाजत में छापेमारी की, तो देखा कि कैदी शराब पी रहे थे, उसी दौरान बाहर बैठे दो होमगार्ड के जवानों को भी एएसपी ने गिरफ्तार कर लिया। वहां ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही सियाराम मंडल और छोटेलाल मंडल को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शराबियों के पास से दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। नगर थाना की पुलिस द्वारा आबकारी विभाग थाना के बैरक में 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है।
-

इस मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र व पंजाब सरकार सहित DGP को जारी किया नोटिस
चंडीगढ़: कांग्रेस के दिग्गज नेता परमिंद्र सिंह पिंकी को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी वापिस लिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी किया है। बता दें कि फिरोजपुर से परमिंद्र सिंह पिंकी 2 बार विधायक रह चुके है। उनसे वाई प्लस सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद उन्हें 7 सुरक्षा कर्मी सुरक्षा के लिए दिए गए हैं। पिंकी ने उन्हें अपनी व परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए नाकाफी बताते हुए उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
जिसके चलते हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पूर्व विधायक पिंकी की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से जिन लोगों को खतरा बताती सूची जारी की गई है, उसमें उनका नाम भी शामिल है। इसलिए उनकी व परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार व पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को नोटिस जारी कर दिया है
-

पंजाबः इस सिंगर ने की गन कल्चर की पोस्ट शेयर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
मोगा: पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट हटाने के आदेश के बावजूद कुछ पंजाबी सिंगर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे है। जिसके चलते पुलिस ने एक सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गायक कुलजीत सिंह ने सोशल मी़डिया पर कुछ घंटे पर गन कल्चर को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके चलते पंजाबी सिंगर कुलजीत सिंह राजियाणा पर बाघापुराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्ट किए गाने का नाम “महाकाल” हैं। इस गाने में हथियारों बारे बात की गई है, जिसके बाद पुलिस ने गायक खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पंजाब में गन कल्चर को लेकर मान सरकार सख्त दिखाई दे रही है। राज्य में अब तक हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

-

जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या
जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के किशनपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रवि पुत्र सुखदेव निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है बता दे की आज सुबह मृतक की बड़ी बहन उसे चाय देने के लिए छत पर उसके कमरे में गई। उसने देखा कि रवि ने पंखे के साथ लटक रहा था उसी दौरान उसने आसपास के लोगों को और पुलिस को बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।
-

आ गया दिसंबर अब इन राज्यों में बारिश, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत के राज्यों में जहां तेज ठंड पड़ने लगी है, वहीं वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान गिर रहा है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोहरा भी देखने को मिलेगा। वहीं, अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे के करीब AQI 416 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह के वक्त गाजियाबाद में कोहरा रहेगा। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।
महाराष्ट्र में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले दो-तीन दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
इन राज्यों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगह बारिश होने के आसार हैं। अंडमान-निकोबार, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
एमपी, राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर अब ज्यादा दिखने लगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियम से नीचे चला गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
-

पंजाब:टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
डेराबस्सी: मुबारकपुर रामगढ़ रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुंदर निवासी फेज 11 मोहाली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक सुंदर मोर ठीकरी गांव स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। सुबह वह मोटरसाइकिल से मोर ठीकरी गांव जा रहा था। जब वह रामगढ़ रोड पहुंचा तो एक टिप्पर चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हादसे में टिप्पर के नीचे आने से सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे बीवी और दो बच्चे छोड़ गया है। मुबारकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

आज का राशिफल, 1 दिसंबर 2022
मेष: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
वृष: दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
मिथुन: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
कर्क: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।
सिंह: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
कन्या: यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।
वृश्चिक: धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।
मकर: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।
कुंभ: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
मीन: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
-

पंजाबः सुखबीर बादल ने सीएम मान पर साधा निशाना, जाने मामला
कहा- सीएम मान या तो माफी मांगे नहीं तो मानहानि के मुकद्दमे के लिए तैयार रहे
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पेंशन मामले को लेकर सीएम भगवंत पर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल ने सीएम मान से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा 5 पेंशन लेने का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने या फिर झूठ बोलने के लिए मानहानि के मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। एक बयान में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी द्वारा 7 साल पहले शुरू किया गया बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं और अब वे झूठ और झूठे वादों से गुजरात के मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान भले ही सोचते हों कि वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर सकते हैं लेकिन उन्होंने जो बयान दिया है उसके लिए हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे। अब मान को अपने दावों के पक्ष में सार्वजनिक तौर पर सबूत पेश करने होंगे, नहीं तो उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं या अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सुखबीर सिंह बादल ने तथ्य पेश करते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के तुरंत बाद स्पीकर को पत्र लिखकर कहा था कि उनके 10 बार विधायक बनने की पेंशन का भुगतान न किया जाए।
बादल ने अनुरोध किया था कि यह पैसा लोक कल्याण, खासकर लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह पत्र विधानसभा के रिकार्ड का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने जीवन में कभी भी पूर्व विधायक के रूप में पेंशन नहीं मिली। यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री जानबूझकर शरारतपूर्ण टिप्पणी कर रहे हैं ताकि वह अकाली दल को बदनाम कर सकें और खुद को एक मसीहा के रूप में पेश कर सकें जो हर महीने करदाताओं के 5 लाख रुपए बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में जो हो रहा है वह इसके विपरीत है।
-

जालंधरः चोरी का सामान बेचने जा रहे 2 चोरों को पुलिस ने दबोचा
जालंधर/हर्ष कुमार। थाना रामामंडी की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमनाथ पुत्र नागा निवासी संतोखपुरा और प्रकाश गरूम पुत्र विकास गरूम निवासी टांडा, होशियारपुर के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई प्राणनाथ पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सूर्य एनक्लेव के पास मौजूद थे तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी एक व्यक्ति लोहे का चोरी का सामान गाड़ी में रखकर संतोषी नगर के पास ग्राहक को बेचने का इंतजार कर रहा है। उसी दौरान एएसआई सोमनाथ ने आरोपी को चोरी के सामान सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है ताकि और खुलासे हो सके।

इसी तरह एएसआई सतनाम सिंह चोरी का मोबाइल बेचने जा रहे हैं प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया वह गश्त के दौरान काली सड़क के पास मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश चोरी का मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है जिसके चलते उन्होंने नाकाबंदी कर उसे दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
