Home Punjab>Firozpur Punjab News : एक तरफा प्यार में आशिक ने लड़की के घर पर किया हमला, देखें वीडियो

Punjab News : एक तरफा प्यार में आशिक ने लड़की के घर पर किया हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News : एक तरफा प्यार में आशिक ने लड़की के घर पर किया हमला, देखें वीडियो
फिरोजपुर। शहर के गांव बुर्ज मक्खनवाला में शादी इन्कार से नाराज मनचले ने लड़की के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। उसे बदनीयती से घर में घुसकर बंदूक की नोक पर लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर परिवार पर भी हमला कर दिया। वहीं, पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने लड़की के घर में घुसकर बंदूक की नोक पर लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की। परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर की छत से घर में घुसकर हमला किया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस-प्रसाशन जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जबरदस्ती शादी करने की देता था धमकी

जानकारी देते हुए पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लवप्रीत काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था और उसे लगातार धमकी दे रहा था कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह उसे बंदूक की नोक पर ले जाएगा, इसके बाद लवप्रीत ने अपने साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया, जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा नहीं खोला, तो लवप्रीत ने छत को तोड़ दिया। छत पर वह और उसके दोस्त घर में घुस गए जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की और नाबालिग लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश की लेकिन शोर होने पर लवप्रीत अपने साथियों के साथ वहां से भाग निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here