Home Punjab>Firozpur Punjab News : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News : नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर। जिले के रुकना बेगू गांव में नशे की ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत होने का माला सामने आया है। जिसकी पहचान जसवंत सिंह (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए दवा विक्रेता रिंकू और उसकी पत्नी जीना के घर गया था। इसी दौरान बाथरूम में इंजेक्शन लगाया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घर के लोगों ने दरवाजा खोला। इसके बाद देखा अंदर जसवंत सिंह का शव पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।

बाथरूम में मिला जसवंत का शव
जसवंत देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि जसवंत रिंकू और उसकी पत्नी के घर गया था। जब परिजन वहां पहुंचे, तो आरोपी दंपति फरार हो चुके थे। जिसके बाद घर में खोजबीन करने पर बाथरूम में जसवंत का शव मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने रिंकू और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद रिंकू और उसकी पत्नी जीना अपने घर से फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

नशे का बढ़ता प्रचलन लोगों के लिये चिंता का विषय
इस घटना ने नशे की समस्या को फिर उजागर कर दिया है। नशीली दवाओं और इंजेक्शन का खुलेआम बिकना एक गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन और समाज को इस समस्या के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here