फिरोजपुरः केंद्रीय जेल फिरोजपुर में एनआईए टीम पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ नामी गैंगस्टरों और नशा तस्करों से पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे एनआईए के 4 अधिकारी अपनी टीम के साथ केंद्रीय जेल में दाखिल हुए और अलग-अलग गैंगस्टरों और नशा तस्करों से पूछताछ कर रहे है। पिछले समय एक बड़ा मामला सामने आया था कि जेल में ही कैद काट रहे नशा तस्करों ने जेल में ही बैठ करोड़ों रुपए का नशा बेचकर अपने पारिवारिक सदस्यों के खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए थे और एक ही नंबर से कई फोन कॉल भी सामने आए थे।