Home Punjab>Firozpur Punjab News: एक दिन में रिकॉर्ड, 13 मालगाड़ियों 562 वैगन लोडिंग

Punjab News: एक दिन में रिकॉर्ड, 13 मालगाड़ियों 562 वैगन लोडिंग

0
Punjab News: एक दिन में रिकॉर्ड, 13 मालगाड़ियों 562 वैगन लोडिंग

फिरोजपुर: मंडल द्वारा पंजाब राज्य से देश के विभिन्न हिस्सों तक खाद्यान्न आपूर्ति को निर्बाध और सुचारु बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहा है। मंडल द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एवं अन्य संबंधित खाद्य एजेंसियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांग के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालगाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।

मंडल द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खाद्यान्नों की सुरक्षित लोडिंग, तीव्र परिवहन और सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, कुशल संचालन के माध्यम से मालगाड़ियों को निर्धारित गंतव्यों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में, फिरोजपुर मंडल ने दिनांक 30 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में 13 मालगाड़ियों की लोडिंग कर रिकॉर्ड स्थापित किया।

इन 13 मालगाड़ियों में कुल 562 वैगनों की लोडिंग की गई, जो मंडल के इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। मंडल के खासा, झंडियाला, तरन तारन, पट्टी, करतारपुर, बटाला, नकोदर, बंगा, गंगसर जैतों, नूरमहल, नवांशहर दोआबा, अजीतवाल तथा कोटकपूरा रेलवे स्टेशनों से भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं और चावलों की लोडिंग कर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल देशभर में खाद्यान्न आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here