Home Punjab>Firozpur Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के बेटे की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के बेटे की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के बेटे की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सरहदी गांव गड्ढी रहीमेके में एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। उक्त युवक सरपंच करतार सिंह का बेटा है। मृत युवक की पहचान हरप्रीत सिंह (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से युवक को नशे की दलदल से बचाने के काफी प्रयास किए गए थे, लेकिन वह नहीं बच सका। परिवार की ओर से जमीन बेचकर लाखों रुपए खर्ज कर इलाज भी करवाया जा रहा था। मृत युवक हरप्रीत सिंह की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार के अनुसार वह कुछ साल पहले ही नशे की दलदल में फंसा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here