Home Punjab>Firozpur Punjab News: दूसरी कक्षा के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Punjab News: दूसरी कक्षा के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत

0
Punjab News: दूसरी कक्षा के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत

फिरोजपुरः जिले के आरएसडी राज रत्न पब्लिक स्कूल के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता था। मृतक की पहचान 8 वर्षीय मनमीत शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण मनमीत शर्मा नानके गांव बजीदपुरा गया हुआ था।

जहां वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह वहीं गिर गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here