Home Punjab>Firozpur Punjab News: 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में वाहनों को लगी आग, जिंदा जला चालक, देखें वीडियो

Punjab News: 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में वाहनों को लगी आग, जिंदा जला चालक, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में वाहनों को लगी आग, जिंदा जला चालक, देखें वीडियो

फिरोजपुरः फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खलचियां के पास फार्गो टायर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, सैनिटरी सामान लदे घोड़ा ट्राला राजस्थान की ओर से आ रहा था। वहीं दूसरा ट्रक फिरोजपुर छावनी से फाजिल्का साइड जा रहा था। गांव खलचियां के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और दोनों वाहन जल गए। तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रक पूरी तरह झुलस कर राख बन गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाजिल्का साइड से आ रहे घोड़ा ट्राले का ड्राइवर वहीं फंस गया और आग लगने के कारण वह जिंदा जल गया। जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं, लेकिन लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और मौके पर पांच फायर टेंडर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फिर भी दोनों गाड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। कई घंटों तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जांच चल रही है कि यह हादसा किसकी लापरवाही के कारण हुआ; जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह के साढ़े 5 बजे के करीब हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here