फिरोजपुरः जम्मू फ़िरोज़पुर वापिस आने वाली ट्रेन जम्मू तवी में बम होने की पुलिस को सूचना मिली थी। वहीं पुलिस ने ट्रेन में बम होने की आशंका के चलते कासु बेगू स्टेशन पर चैकिंग के लिये रोका। दरअसल, रेल पुलिस को गुप्त सूचना पर मिली थी जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन को रोका। सूचना के बाद रेल पुलिस और पंजाब पुलिस ट्रेन की सर्च के लिए कासू बेगू रेलवे सटेशन पर पहुंचा। वहीं सुरक्षा एजांसियो द्वारा ट्रेन की चैकिंग की जा रही है।
बताया जा रहा हैकि ये ट्रेन जम्मू से फ़िरोज़पुर आने के बाद बाथिंदा जा रही थी की इसको कासु बेगू सतेशन पर रोक लिया गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से एबुलेंस और मेडिकल टीम को बुलवाया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।