Home Punjab>Firozpur Punjab: चोरों ने घर में घुस कर महिला का घोंटा गला, मौत, देखें वीडियो

Punjab: चोरों ने घर में घुस कर महिला का घोंटा गला, मौत, देखें वीडियो

0
Punjab: चोरों ने घर में घुस कर महिला का घोंटा गला, मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं, ताजा मामला फिरोजपुर की रेलवे कॉलोनी का सामने। जहां चोरों ने रेलवे कॉलोनी के एक घर में घुसकर चोरी करते हुए महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले बारे मृतक महिला के बेटे ने बताया कि वह सुबह काम पर गया था। जब वह घर लौटा तो देखा कि गेट ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और उसकी मां का शव एक कमरे में पड़ा था। उसके गले में कपड़ा लपेटा हुआ था और घर में रखे नगदी भी गायब थी।

इधर, एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंच गए हैं और हर पहलू की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here