Home Punjab>Firozpur पंजाबः पत्नी की आंखों के सामने ट्रक चालक ने पति को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः पत्नी की आंखों के सामने ट्रक चालक ने पति को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

0

कोटकपूरा: फरीदकोट रोड पर गांव संधवां के पास आज एक दर्दनाक हादसे में तेजरफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोगा जिले के रहने वाले सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मृतक गांव संधवां में सड़क किनारे पर ठेले लगाकर चश्में सहित अन्य सामान बेचने का काम करता था। वह गांव से कुछ सामान लेकर ठेले पर वापिस लौट रहा था कि पीछे से आए ट्रक ने उसके टक्कर मार दी।

हादसा उसके ठेले के पास ही मौजूद पत्नी की आंखों के सामने हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से गांव संधवां में सड़क किनारे ठेला लगाकर सामान बेचता था। घटना के समय वह गांव में सर्फ लेने गया था। जब वह वापिस आने लगा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here