Home Punjab>Firozpur पंजाबः रेलवे ओवर ब्रिज पर बेकाबू ट्राला चालक ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

पंजाबः रेलवे ओवर ब्रिज पर बेकाबू ट्राला चालक ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

0

कोटकपूराः रेलवे ओवर ब्रिज पर बेकाबू ट्राला चालक ने 7 गाड़ियां टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए बोलेरो डाइवर ने कहा सारी ट्राला चालक की गलती है। ड्राइवर ने इस हादसे में गाड़ी के नुकसान की भरवाई करवाने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।

वहीं अन्य गाड़ी के ड्राइवर गुरबाज सिंह ने बताया कि वह कार में सवार होकर किसी काम के सिलसिल से जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे वह अपनी साइड से जा रहे थे तो पीछे से बेकाबू ट्राला आया और उसने जोर से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उसकी बहन ने कार से छाल मार कर जान बचाई। वहीं इस घटना को लेकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों के कारण जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ियों को साइड में करवाकर पहले जाम खुलवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर ट्राले के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जल्द ही ट्राला चालक को काबू कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here