Home Punjab>Gurdaspur Punjab NEWS : Palace में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Punjab NEWS : Palace में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

0
Punjab NEWS : Palace में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

पंजाब(बटाला): थाने के अंतर्गत आते कस्बे फतेहगढ़ चूड़िया में रेलवे रोड पर स्थित एक पैलेस में आग लगने का मामला सामने आया है। जिस कारण पैलेस में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मौके पर बड़ी संख्या में पैलेस में भयानक आग का मंजर देख पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और अफरा-तफरी मच गई। मालिक तरसेम सिंह के भतीजे गुरिंदरबीर सिंह राजू ने बताया कि पैलेस में शादी समारोह बंद होने के कारण पैलेस अभी भी बंद पड़ा था।

उन्होंने बताया कि पैलेस के आसपास रहने वाले लोगों ने पैलेस से काफी धुआं निकलता देखा, जिसके बाद उन्होंने फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here