Home Punjab>Gurdaspur Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

0
Punjab : व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

गुरदासपुर – गांव अवल खैर में व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (45 वर्ष) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव अवल खैर के रूप तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे डीएसपी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें फोन परसूचना मिली थी कि गांव के एक व्यक्ति ने खेत में पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल परिवार सदमे में है, परिवार जो भी बयान दर्ज करवाएगी, उसके अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here