गुरदासपुर। शहर के कस्बे कलानौर के 23 वर्षीय युवक जोरावर सिंह की कनाडा में मौत हो गई है। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मृतक युवक जोरावर सिंह के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान कुलदीप सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं और पंजाब सरकार उनके साथ हैं। केंद्र सरकार से बात कर जल्द ही जोरावर सिंह के शव को भारत लाया जाएगा। ताकि उनका सामाजिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा सके।