Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़, 2 घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बटाला के डेरा बाबा नानक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव रतड़ -छतड़ में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए बटाला के अस्पताल में लाया गया है। घायलों की पहचान 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव रामदास और 19 वर्षीय रविमनिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह रामदास के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को डेरा बाबा नानक में पेंट दुकान पर दुकान मालिक गणेश कुमार पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी थी, जिसमें 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कहा कि शूटरों ने जहां पिस्तौल छिपाए हुए थे वहां पर आज दो लोगों को रिकवरी के लिए लाया गया।

रिकवरी करने के लिए जब उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया तो उन्होंने पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम की ओर गोली चला दी। इस दौरान आरोपियों ने कुल 4 रौंद फायर किए। गनीमत यह रही कि घटना में पुलिस के किसी कर्मी को कोई गोली नहीं लगी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here