Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

0
Punjab News: सवारियों से भरी बस और टिपर में हुई टक्कर, 10 यात्री घायल

गुरदासपुरः कलानौर में नेशनल हाईवे 354 पर सवारियों से भरी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई। इस घटना में बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर रोड स्थित अड्डा भिखारीवाल के पास हुई घटना में बस में सवार10 सवारियां घायल हो गईं। घटना को लेकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर लोग मदद के पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राइवेट बस नंबर पीबी 06 2844 कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। ऐसे में जब बस अड्डा भिखारीवाल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे टिपर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

घटना के दौरान बस में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 10 लोग घायल हो गए। एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा सड़क सुरक्षा बल और 112 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को गुरदासपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here