गुरदासपुर: गुरदासपुर प्रशासन ने कल मंगलवार 7 अप्रैल को जिले के सरकारी शैक्षिक संस्थानों में आधा दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें जन्मदिवस के अवसर पर निकाले जाने वाले विशाल जलूस के मद्देनज़र लिया गया है। सहायक आयुक्त (जनरल) कुलदीप सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह अवकाश जनता की धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश सभी संस्थानों पर लागू नहीं होगा।