Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में थार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निकोसरा में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित एनबी पेट्रोल पंप के सामने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार थार गाड़ी के बीच टक्कर हुई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक को थार सवारों ने उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

मीडिया कर्मियों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों से हादसे के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं ढाबा मालिक ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर फतेहगढ़ चूड़ियां साइड से डेरा बाबा नानक जा रहा था कि दूसरी ओर से आ रही थार गाड़ी से पेट्रोल पंप निकोसरा के सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

इस हादसे में युवक के सिर पर पहना हेलमेट तक दूर जाकर गिर गया। ढाबा मालिक ने बताया कि थार गाड़ी सवारों ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में डालकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया। घटना के दौरान युवक की स्थिति गंभीर नजर आ रही थी। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मालेवाल के इंचार्ज सुखराज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here