बटालाः जिले के हसलीपुल से बड़ी घटना सामने आई है। जहां मोर मॉल में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। मॉल में मैनेजर को तेजधार हथियार दिखाकर सामान लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मॉल के मैनेजर ने बताया कि दो लुटेरे स्टोर में सामान लेने के लिए आए थे।
इस दौरान लुटेरे सामान लेने के बाद बिलिंग करवाने के लिए बिलिंग काउंटर पर आए। वहां पर लुटेरो ने उसे (मैनेजर) को तेजधार हथियार दिखाया और इकट्ठा किया सामान वह लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मैनेजर ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Home Punjab>Gurdaspur Punjab: Mall में हुई लूट, Manager को तेजधार हथियार दिखाकर सामान लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV