Home Punjab>Gurdaspur Punjab News : गेहूं बांटने के दौरान हुआ हंगामा, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Punjab News : गेहूं बांटने के दौरान हुआ हंगामा, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News : गेहूं बांटने के दौरान हुआ हंगामा, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर : गांव जोड़ा छत्तरां में गेहूं बांटने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर गेहूं खरीदने आए लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें गेहूं बांटने की जानकारी नहीं दी जा रही है और दूसरा पिछली कटी पर्चियों पर उन्हें गेहूं नहीं मिल रहा है। उधर गेहूं बांटने वाले डिपो होल्डरों से जब पिछले गेहूं लाभार्थियों को न मिलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो उस वक्त के मौजूदा इंस्पेक्टर ही दे सकते हैं। जब लोगों ने उनसे किसी सरकारी अधिकारी की गैरमौजूदगी में अब बांटे जा रहे गेहूं को बांटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सात सदस्यीय कमेटी बनी है जो गेहूं वितरण करती है और उनके पास विभाग से फोन आया है कि गेहूं बांट दिया जाए।

जब उनसे पूछा गया कि  गेहूं का स्टॉक कम हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में जब गांव के सरपंच निसान सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके गांव में पिछले दो साल से गेहूं वितरण को लेकर इस तरह की स्थिति बन रही है और इसका मुख्य कारण मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर को बताया गया कि उनके द्वारा लोगों का पिछला बकाया गेहूं वितरित नहीं किया गया। 

इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार से पिछले गेहूं के बकाया के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि गेहूं के बारे में विभाग को लिखा है। जब विभाग द्वारा बकाया गेहूं भेज दिया जाएगा तो लाभार्थियों को उनका बकाया गेहूं बांट दिया जाएगा। जब AFSO कवलजीत सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पिछले गेहूं का बकाया होने के कारण मौजूदा इंस्पेक्टर पर नया गेहूं बांटने पर रोक लगा दी गई है और उनकी जगह इंस्पेक्टर वरिंदर कुमार को गेहूं बांटने के लिए लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here