Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

0
Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

होशियारपुर : जिले के टांडा रोड पर स्थित ऑटो मोटिव ड्राइविंग टेस्ट सेंटर मे आग लगने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार यह वही ड्राइविंग टेस्ट सेंटर है जो अक्सर ही विवादों के घेरे में रहता है। वहीं आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दफ्तर का रिकॉर्ड भी जल कर खाक हो चुका है। घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह वरिष्ठ सहायक ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर आए और जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here