Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से हमला कर युवक से लूटी सोने की बालियां

Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से हमला कर युवक से लूटी सोने की बालियां

0
Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से हमला कर युवक से लूटी सोने की बालियां

नगदी और बाइक की चाबी लेकर हुए फरार

होशियारपुर : बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू मारकर कान में पहनी सोने की जेंट्स बालियां और 1500 की नकदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने युवक का मोबाइल भी तोड़ दिया और उसकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की पहचान गौरव कालिया निवासी शिवालिक एन्क्लेव के तौर पर हुई है। गौरव ने बताया कि वह होशियारपुर में एक दुकान पर काम करता है।

देर रात वह काम खत्म करके अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वापिस लौट रहा था। जब वह धोबीघाट से आदवाल जाने वाले रास्ते पर मंदिर के निकट पहुंचा तो तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया। एक युवक ने उसके पीछे चाकू लगा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की। गौरव ने बताया कि तीनों लुटेरों ने उसके कान में पहनी सोने की जेंट्स बालियां और 1500 रुपए लूट लिए। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और बाइक की चाबी भी छीन ली, ताकि वह लुटेरों का पीछा ना कर सके।

गौरव ने बताया कि जाते समय आरोपी युवक उसके हाथ में चाकू मारकर गए हैं, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी और एसचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here