Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां में एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। घटना मुकेरियां के एसपीएन कॉलेज के पास हुई, जब एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। एक महिला का पति आर्मी में जबकि दूसरी का विदेश में रहता है।

ये हुई मृतकों की पहचान
मृतक महिलाओं की पहचान परमजीत कौर (36) और कर्मजीत कौर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आज काम के लिए मुकेरियां गई थीं और वापसी के समय यह हादसा हुआ। वे मुकेरियां के पंडोरी गांव की रहने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक स्कूटी समेत एक महिला को कई मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला को ट्रक के नीचे से निकाला था।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक महिलाओं के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here