Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: 2 दिन पहले घर से गए नौजवान का नहर में शव बरामद

Punjab News: 2 दिन पहले घर से गए नौजवान का नहर में शव बरामद

0
Punjab News: 2 दिन पहले घर से गए नौजवान का नहर में शव बरामद

होशियारपुरः जिले में नसराला के गांव तारागढ़ में 2 दिन पहले लापता हुए नौजवान की लाश आदमपुर दुआबा नहर से मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि नौजवान का 28 जून दोपहर 12:30 बजे के करीब फोन आया और वह फोन सुनते ही अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर से चला गया। जिसके बाद आज उसका नहर से शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मनप्रीत मनी पुत्र परमजीत सिंह गांव तारागढ़ के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि शाम तक घर न आने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी नसराला को दी।

आज सुबह मेहटियाणा पुलिस को एक एक्टिवा अड्डा मेहटियाणा से 2 किलोमीटर आदमपुर वाली तरफ मिलने पर संदिग्ध रूप से परिवार के सदस्यों और उनके साथियों ने नहर के किनारे-किनारे ढूंढना शुरू कर दिया। गांव कालरा के पास उन्होंने मनप्रीत की लाश पानी में डूबी देखी। आदमपुर पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here