परिवार ने कहा कि माता 82 वर्षीय राकेश रानी पड़ोसियों के घर गई हुई थी। जब वह अपने घर वापस जा रही थी, तभी गली में एक बाइक सवार युवक वहां पर पहले से खड़ा था। जब वह महिला राकेश रानी वहां से अपने घर के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार युवक उसके पास पहु़ंचा और उनको रोकता है। रोक कर उनके उनके पैर छूए। इसके बाद युवक ने राकेश रानी के सिर से चुन्नी को नीचे सरकाया और कानों से सोने की बालियां निकालने लगा, जिस पर राकेश रानी ने शोर मचाया तो बाइक सवार धक्का देकर कर फरार हो गया। बाइक सवार द्वारा धक्का दिए जाने से राकेश सड़क पर गिर गई। शोर सुनकर गली का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सका। थाना चब्बेवाल के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह के टाइम यह घटना हुई है। पुलिस सीटीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Punjab News: Earrings snatched after touching woman's feet, snatcher absconds#Punjab #News #snatched #CCTV pic.twitter.com/QsCg8zlCpf
— Encounter India (@Encounter_India) September 17, 2024