इसी के साथ हेड इंजरी के मरीज भी शामिल है। डॉक्टर ने बताया कि 10 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें होशियारपुर के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। वहीं डॉक्टर द्वारा उनके अस्पताल में मरीज की मौत को लेकर अभी पुष्टि नहीं की गई है, जबकि लोगों का कहना है कि हादसे में एक की मौत हो गई है। अस्पताल में 2 मरीजो का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि दोपहर 2 बजे की घटना है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए है और मामले की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram