Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: वेटरों से भरे Three Wheeler और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत

Punjab News: वेटरों से भरे Three Wheeler और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत

0
Punjab News: वेटरों से भरे Three Wheeler और टिप्पर की टक्कर में एक की मौत

होशियारपुरः जिले के बिस्त दुआब नहर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां चौरसते वाले पुल पर देर रात टिप्पर और वेटरों से भरे थ्री व्हीलर की टक्कर हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 12.30 बजे के करीब मेहटियाना साइड से एक थ्री व्हीलर पीबी 08 सीएक्स 4846 कोटफूटूही नहर के चौरसते वाले पुल पर पहुंची।

इसी दौरान माहिलपुर साइड से बजरी से भरा टिप्पर पीबी 07 सीए 8007 बहराम की ओर जा रहा था। अचानक पुल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घटना के दौरान थ्री व्हीलर में ड्राइवर समेत 7 वेटर सवार थे, जो किसी प्रोग्राम से लौट रहे थे। हादसे में विश्व रायई की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर गढ़शंकर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here