Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राउंड से एक साल की बच्ची हुई बरामद

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राउंड से एक साल की बच्ची हुई बरामद

0
Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राउंड से एक साल की बच्ची हुई बरामद

होशियारपुरः दसूहा में बीती रात करीब एक साल की छोटी बच्ची आर्मी ग्राउंड होशियारपुर रोड पर रहस्यमय हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि देर रात भीषण ठंड में बच्ची को कोई अकेला छोड़कर चला गया। इस दौरान जब देर रात आर्मी ग्राउंड में स्थानीय लोग सैर कर रहे थे।

जब लोगों ने ग्राउंड के साइड पर लगे बैंच की ओर से कि वहां पर एक छोटी बच्ची पड़ी हुई है। लोगों ने बैंच के पास जाकर देखा कि बच्ची के पास कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दसूहा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की देखभाल का जिम्मा बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाला के मुख्य सेवादार मनजोत सिंह तलवंडी को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here