Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र के नजदीक Triple Murder से लोगों में दहशत का माहौल

Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र के नजदीक Triple Murder से लोगों में दहशत का माहौल

0
Punjab News: नशा छुड़ाओं केंद्र के नजदीक Triple Murder से लोगों में दहशत का माहौल

होशियारपुर: जिले के गढ़शंकर ट्रिपल मर्डर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुड़ाओं केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर गढ़शंकर के अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here