Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता आप पार्टी में शामिल

Punjab News: कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता आप पार्टी में शामिल

0
Punjab News: कांग्रेस को झटका, सीनियर नेता आप पार्टी में शामिल

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को मुकेरियां इलाके में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुकेरियां इलाके के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेरियां से कांग्रेस के नेता सरबजोत सिंह साबी भी ‘आप’ में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साबी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

वह 2022 की विधानसभा चुनावों में अकाली दल की टिकट पर लड़े थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर वे अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। शामिल होने वालों में सरपंच अनिल ठाकुर, बेअंत सिंह रंधावा, पूनम रत्तू, सरपंच तजिंदर पाल सिंह, राजेश रत्तू, सरपंच लखवीर सिंह, शेर सिंह शेर और सरबजोत सिंह साबी शामिल हैं। सीएम मान ने औपचारिक रूप से शामिल कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here