Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: Jalandhar से जम्मू जा रहा गौं से भरा ट्रक बरामद, चालक फरार

Punjab News: Jalandhar से जम्मू जा रहा गौं से भरा ट्रक बरामद, चालक फरार

0
Punjab News: Jalandhar से जम्मू जा रहा गौं से भरा ट्रक बरामद, चालक फरार

होशियारपुरः गौं से भरा हुआ ट्रक दसूहा से पुलिस द्वारा बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में से पुलिस को 6 गाय और 3 बछड़े बरामद हुए। वहीं गौंशाला के मुख सेवादार अरुण बाबू ने बताया कि ट्रक नंबर 14 एच 4692 जालंधर से जम्मू-कश्मीर की ओर से जा रहा था। इस दौरान दसूहा में ट्रक की कार के साथ टक्कर हो गई। जिसके बाद टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार हो गया।

वहीं कार चालक ट्रक का पीछा करते हुए दसूहा पहुंचा, जहां काफी मशक्कत के बाद उसने ट्रक का घेराव किया। बताया जा रहा हैकि घटना के दौरान ट्रक चालक और उसमें सवार 3 लोग ट्रक के साथ चल रही बोलैरो गाड़ी में सवार होकर मौके से जम्मू-कश्मीर की ओर फरार हो गए।

जिसके बाद मामले को लेकर कार चालक ने दसूहा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे एसएसओ हरप्रेम सिंह पशु चिकित्सा विभाग से अपनी टीम के साथ डॉक्टर अनु पराशर भी पहुंचे। इस मौके पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की कि वे इस तरह की तस्करी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here