Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: इंसाफ की गुहार, मृत बेटे के लिए मां खा रही ठोकरें, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, देखें वीडियो

Punjab News: इंसाफ की गुहार, मृत बेटे के लिए मां खा रही ठोकरें, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, देखें वीडियो

0
Punjab News: इंसाफ की गुहार, मृत बेटे के लिए मां खा रही ठोकरें, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, देखें वीडियो

होशियारपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे की मौत पर अपनी ही बहु पर शंका जताते हुए मृतक बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए एक मां पिछले 12 दिनों से भटक रही है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में मां और उसके परिवार ने पार्षद के साथ-साथ मीडिया का सहारा लिया है। मंगलवार दोपहर के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए मृतक राजेश कुमार (38) पुत्र सतनाम सिंह की मां ऊषा निवासी गली नंबर 17 मोहल्लाा टिब्बा साहेब ने अपने दूसरे बेटे रवि कुमार और इलाका पार्षद के साथ पत्रकारों के साथ बात करते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक बेटे की लव मैरिज 2012 में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। उसी दौरान राजेश कुमार की पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। उसी दौरान उसका अस्पताल में किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध हो गया। वह लगातार उसके बेटे राजेश को तलाक के लिए तंग करने लगी।

सिर्फ इतना ही नहीं एक बार वह घर छोड़कर अपने मायके अमृतसर भी चली गई थी। वह अपने बेटे राजेश और पार्षद के साथ बहू को घर लाने के लिए अमृतसर बहू के मायके पहुंच गई परंतु उनकी बहू और उनकी भाभी ने उन्हें बुरी तरह से बेइज्जत करके घर से बाहर निकाल दिया। उसी दौरान बहू एक बार फिर से अमृतसर से होशियारपुर में आ गई।

किसी प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने लगी। बहू राजेश को फोन करके लगातार धमकियां देकर उससे तलाक मांग रही थी। राजेश होशियारपुर जालंधर रोड़ पर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 18 फरवरी को राजेश को उसकी पत्नवी सपना ने फोन करके कहा कि वह शाम को उसे हाल में मिलना चाहती है। उसी दिन से राजेश गायब चल रहा था।

वह राजेश की तलाश करते रहे परंतु रात करीबन 1 बजे उन्हें राजेश का शव बिजली बोर्ड के खेल मैदान के पास सुनसान स्थान पर मिला जिसको तुरंत पुलिस थाना मॉडल टाउन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल होशियारपुर में पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परंतु अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। ऊषा और उसके परिवार ने पुलिस को तीन दिन का समय देते हुए कहा है यदि तीन दिन में उन्हें इंसाफ नही मिला तो वह पुलिस के खिलाफ धरना लगाएंगे।

थाना प्रभारी मॉडल टाउन इंस्पैक्टर जैपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here