Home Punjab>Hoshiarpur 2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

0
2 टिप्परों में टक्कर में Jalandhar-Pathankot National Highway पर लगा जाम, केबिन में फंसा ड्राइवर

होशियारपुरः मुकेरियां में दो टिप्परों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर की पहचान सतनाम सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसे के बाद जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मुकेरियां पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों टिप्परों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। मिली जानकारी के अनुसार रेड लाइट होने पर आगे चल रहे टिप्पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। ऐसे में पीछे से आ रहा टिप्पर उससे टकरा गया। हादसे में पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। दोनों टिप्पर जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पठानकोट की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद पीछे वाले टिप्पर का ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और ड्राइवर को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। मौके पर पहुंची मुकेरियां पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया।

केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्राइवर को बाहर निकालना काफी मुश्किल था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और मशीनरी की मदद से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सतनाम को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी दोनों टांगें टूट गई हैं। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए मुकेरियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों टिप्पर चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here